Healthy Food: कन्नौज में मशहूर है कनौजिया थाली, एक बार खाने के बाद आप हो जाएंगे मुरीद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट: अंजली शर्मा

कन्नौज. कन्नौज इत्र और इतिहास की नगरी में अगर आप घूमने के लिए हैं और आपको अच्छे और सेहतमंद खाने की तलाश है. तो विकास भवन स्थित कैंटीन में आपको कन्नौजिया थाली सादे लिबास में बहुत ही कम दामों में खाने को मिल जाएगी. खाने को देखकर आपको अपने घर की याद बिल्कुल नहीं आएगी. वैसे तो बाहर निकलते ही लोग तला-भूना खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन भीषण गर्मी में यही खाना आपकी सेहत को जरूर खराब कर सकता है.

ऐसे में कन्नौज जिले के विकास भवन स्थित इस कैंटीन में आपको घर जैसा खाना मिल जाएगा. कनौजिया थाली में आपको गरमा गरम रोटी दाल चावल सब्जी मिलेगी. इस थाली की कीमत मात्र 90 रूपए रहती है, जिसमें आपको एक बार और सब्जी और दाल मिलेगी. एक थाली में एक व्यक्ति बहुत ही आराम से पेट भर के भोजन कर सकता है. इस भोजन की एक खासियत है कि यह बिल्कुल घर जैसा होता है.

खाने की गुणवत्ता बेहद अच्छी
कैंटीन संचालक शिवा राठौर बताते हैं कि वह बीते करीब 5 से 7 सालों से यह काम कर रहे हैं. उनके घर का हर एक व्यक्ति इस काम को बड़े ही शौक से करता है और कैंटीन में बिल्कुल घर जैसा खाना ही बनता है. क्योंकि यही खाना वह लोग भी सुबह शाम दोनो टाइम खाते हैं. खाने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है. खड़े मसाले बाजार से लाकर घर में पीसे जाते हैं और उन्हीं मसालों का प्रयोग सब्जी और दाल में किया जाता है. आटे का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, वहीं तेल का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. हमारे यहां कैंटीन में आम आदमी से लेकर अधिकारी लोग तक यहां खाना खाने आते हैं. क्योंकि यहां पर खाना उनको बिल्कुल घर के जैसा ही मिलता है.

यहां दूर-दूर से लोग आते हैं इसका स्वाद लेने
रसोई संभाले हुए संजू बताते है कि हमारे यहां शुद्ध शाकाहारी सादा खाना मिलता है. थाली में रोटी, सब्जी, दाल, चावल के साथ सलाद भी रहता है. ग्राहकों के लिए हर वक्त हम लोग गर्म खाना ही परोसते हैं और उनकी हर एक सुख सुविधा का विशेष ध्यान रखते हैं. कैंटीन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. खाने का समय सुबह 11:00 से 3:00 रहता है और शाम को 7 से 9 रहता है.

Tags: Food business, Food diet, Healthy Foods, Kannauj news, Summer Food, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें