ग्लोइंग स्किन के लिए 5 नुस्खे बेहद फायदेमंद, किचन में रखे इन मसालों का करें उपयोग, चांद सा चमकने लगेगा चेहरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए कच्चा दूध लगाएं.
शहद लगाने से चेहरा साफ होता है.

Skin Care Tips: लोग अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए तरह-तरह के तरीके अजमाते हैं. चेहरे का साफ और सुंदर रखने के लिए कई तरह की क्रीम और घरेलू उपाय करते हैं. अमूमन लोग घरेलू उपाय के रूप में चेहरे पर हल्दी का अपटन जरूर लगाते हैं. हल्दी का अपटन लगाने से चेहरा साफ और सुंदर दिखता है. हल्दी को दूध में मिलाकर लगाने से चेहरे में जमे मैल और गंदगी से छुटकारा मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में हल्दी के अलावा और भी कई ऐसे मसाले हैं जिन्हें चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार बनता है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि किन मसालों को चेहरे पर लगाने से ग्लोइंग स्किन बनती है.

1.दालचीनी: अमूमन सभी के किचन में दालचीनी जरूर पाया जाता है. यह सब्जियों में डाला जाने वाला स्वादिष्ट मसाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं यह चेहरे के लिए भी बेहद फायदेमंद है? चेहरे में एक्ने और फोड़े फुंसी की समस्याओं के लिए दाल-चीनी का उपयोग किया जाता है. दाल चीनी को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने चेहरा साफ होता है. इसे चेहरे पर करीब 10 मिनट तक लगाए रखें. उसके बाद चेहरे को धूल लें. इससे चेहरा मुलायम भी हो जाएगा.

2. जायफल: स्किन के लिए जायफल भी बेहद फायदेमंद है. इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार बनता है. आधा चम्मच जायफल के पाउडर में एक चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा के रखें. यह चेहरे में निखार ला देगा.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों नहीं खाते ज्यादा अंजीर? ब्लीडिंग की हो सकती है समस्या, ये हैं 4 बड़े नुकसान

3. नारियल का तेल: त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद है. इसे स्किन पर लगाने से स्किन का ड्राइनेस दूर होता है.

4. शहद: शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं. चेहरे को हल्का गीला करने के बाद शहद को लगाएं. इसे 5-10 मिनट तक चेहरे में लगाने के बर्फ चेहरे को धो लें.इससे चेहरा चमकदार और साफ दिखेगा.

इसे भी पढ़ें- कच्चे दूध में इस चीज को मिलाकर स्किन पर लगाएं, चेहरे में आ जाएगा गजब का निखार, लोग पूछने लगेंगे खूबसूरती का राज

5. दूध: त्वचा को निखारने के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद होता है. इसके लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करते हैं. इसे लगाकर चेहरे पर लगभग 10 मिनट तक मलने से चेहरे की डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और चेहरा चमकदार बनता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags: Beauty Tips, Fashion, Lifestyle, Skin care

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें