
नई दिल्ली. नये संसद भवन का उद्घाटन रविवार यानी 28 मई को होना है. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस उद्घाटन समारोह का विरोध किया है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ने इसका समर्थन किया. वहीं, पांच गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दल भी हैं जो इस समारोह में शिरकत करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (28 मई) को नये संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. बीस से अधिक विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. उनका कहना है कि नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाना चाहिए.
यहां राजनीतिक दलों की सूची दी गई है, जिनके लोकसभा और राज्यसभा सदस्य इस समारोह में हिस्सा लेंगे या इसका बहिष्कार करेंगे.
उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाली पार्टियां :
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक:
1. भारतीय जनता पार्टी (394 सांसद), 2. शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) (15 सांसद), 3. नेशनल पीपुल्स पार्टी, मेघालय (दो सांसद), 4. राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एक सांसद), 5. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एक सांसद), 6. जननायक जनता पार्टी, 7. अन्नाद्रमुक (पांच सांसद), 8. आईएमकेएमके, 9. आजसू (एक सांसद), 10. आरपीआई (आठवले) (एक सांसद), 11. मिजो नेशनल फ्रंट (दो सांसद), 12. तमिल मनीला कांग्रेस (एक सांसद), 13. आईटीएफटी (त्रिपुरा), 14. बोडो पीपुल्स पार्टी, 15. पट्टाली मक्कल काची (एक सांसद), 16. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, 17. अपना दल (दो सांसद), 18. असम गण परिषद (एक सांसद)
गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दल:
1. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (एक सांसद), 2. बीजू जनता दल (21 सांसद), 3. बहुजन समाज पार्टी (10 सांसद), 4. तेलुगु देशम पार्टी (4 सांसद), 5. वाईएसआरसीपी (31 सांसद)
उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वाली पार्टियां:
1. कांग्रेस (81 सांसद), 2. द्रमुक (34 सांसद), 3. शिवसेना-यूबीटी (सात सांसद), 4. आम आदमी पार्टी (11 सांसद), 5. समाजवादी पार्टी (छह सांसद), 6. भाकपा (चार सांसद), 7. झामुमो (दो सांसद), 8. केरल कांग्रेस-मणि (दो सांसद), 9. विदुथलाई चिरुथिगल काची (एक सांसद), 10. राष्ट्रीय लोकदल (एक सांसद), 11. तृणमूल कांग्रेस (35 सांसद), 12. जनता दल (यूनाइटेड) (21 सांसद), 13. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (नौ सांसद), 14. सीपीआई-एम (आठ सांसद), 15. राजद (छह सांसद), 16. आईयूएमएल (चार सांसद), 17. नेशनल कॉन्फ्रेंस (तीन सांसद), 18. आरएसपी (एक सांसद), 19. एमडीएमके (एक सांसद), 20. एआईएमआईएम (दो सांसद)
.
Tags: BJP, Congress, Narendra modi, Parliament
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 06:45 IST









