अब जोधपुर में तेजी से लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटर, जनिए कितना है फायदेमंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पुनीत माथुर/जोधपुर. स्मार्ट टीवी, स्मार्ट मोबाइल के बाद अब स्मार्ट बिजली की भी शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश की बिजली कंपनियों ने जयपुर-जोधपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है. अब तक 55000 से अधिक स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं. इसे स्मार्ट इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इसे लगने के बाद न तो आपके घर बिजली की रीडिंग लेने के लिए कोई आएगा और बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने के लिए कोई आएगा.

दरअसल, यह सभी स्मार्ट बिजली के मीटर ऑफिस में बैठे कंप्यूटर सिस्टम से ऑपरेट होंगे. इस स्मार्ट मीटर के जरिए आपके घर पर बिल स्मार्ट तरीके से पहुंचेगा तो वहीं बिल नहीं भरने पर कनेक्शन भी स्मार्ट तरीके से कट जाएगा. बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के यह बिल महीने की आखिरी तारीख को बन जाएगा और आपके पास पहुंच जाएगा. बिल नहीं भरने पर कनेक्शन ऑटोमेटिक कट जाएगा.

ऐप से देख सकेंगे मीटर रीडिंग
बता दें कि यह स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर मोबाइल की तरह काम करेगा, जितना रिचार्ज उतना बिजली और रिचार्ज खत्म होने पर बिजली बंद. आप अपने मोबाइल पर विद्युत साथी नाम का ऐप डाउनलोड करेंगे, उसके बाद मांगी गई सूचनाओं को दर्ज करने पर आप अपने बिजली के मीटर को अपने ऐप के जरिए देख सकेंगे. साथ ही जान सकेंगे कि इस बार आप का बिजली का बिल कितना आ रहा है.

हर आधे घंटे पर अपडेट होगा ऐप
यह मोबाइल ऐप प्रत्येक आधे घंटे में अपडेट होगा और आपको बिजली की रीडिंग बताता रहेगा. सबसे बड़ी बात यह भी है कि बिजली रीडिंग सहित बिजली बिल तैयार करने में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होगा और आप तक एक्यूरेट बिल पहुंचेगा. प्रदेश के जयपुर जोधपुर अजमेर में इन मीटरों के लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब तक 55 हजार प्रदेश में इस तरीके के स्मार्ट मीटर लगेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 20:34 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें