90s में आया था पहला इंगलिश सीरियल, इस मशहूर शख्स ने किया था डायेरक्ट, आर. माधवन समेत इन कलाकारों ने किया काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. Doordarshan Show A Mouthful of Sky:  दूरदर्शन ने देश को महाभारत, रामायण, बुनियाद जैसे सुपरहिट शो दिए हैं, जो अभी तक लोगों की दिल और दिमाग पर चढ़े हुए हैं. इतना ही नहीं, दूरदर्शन ने कई कलाकारों को भी मौका दिया, जो आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. यहां हम आपको दूरदर्शन के एक ऐसे शो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने न सिर्फ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को बेहतरीन कलाकार दिए बल्कि दूरदर्शन के इतिहास में दर्ज हो गया है. इस शो का नाम ‘ए माउथफुल ऑफ़ स्काई’ है. यह भारत का पहला अंग्रेजी डेली शोप था.

‘ए माउथफुल ऑफ़ स्काई’ अगस्त 1995 में दूरदर्शन पर ऑन एयर हुआ था. यह शो डीडी 3 पर आता था. इसके 252 एपिसोड आए जिसे दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट, अनंत बलानी और अजय गोयल ने डायरेक्ट किया था. इस शो की स्क्रिप्ट उपन्यासकार अशोक बैंकर ने लिखी थी. सीरियल की कहानी आजादी के बाद की भारतीय युवा पीढ़ी के प्यार, आदर्श, इंस्पिरेशन और जिंदगी पर आधारित है.

‘ए माउथफुल ऑफ़ स्काई’ की कास्ट

प्लस चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित खन्ना ने दूरदर्शन पर पहला अंग्रेजी सीरियल बनाकर बहुत ही हिम्मत दिखाई. उन्हें और शो के डायरेक्टर्स और एक्टर्स को उम्मीद नहीं थी कि उनका यह शो इतना पॉपुलर होगा कि 252 एपिसोड पहुंचेगा. शो में मिलिंद सोमन को आकाश भंडारकर, राहुल बोस को पवन, रंजीव मूलचंदानी को पृथ्वी रहेजा के किरदार में देखा गया. इसके अलावा शो में सिमोन सिंह, आयशा धारकर, समीर सोनी, कुशल पंजाबी और आर माधवन जैसे कलाकार भी थे.

5 दोस्तों की कहानी है ‘ए माउथफुल ऑफ़ स्काई’

देश के पाश्चात्यकरण की ओर अग्रसर होते युवा और भारतीय समाज की परपंराओं के बीच टकरावों को दिखाती है. शो की कहानी 5 दोस्तों की है, जो 13 साल बाद एक गेट-टुगेदर में मिलते हैं. शो की शुरुआत में सभी दोस्तों को अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी दिखाया गया है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता है, उनकी लाइफ में कई बदलाव आते हैं और उन्हें कई घटनाओं का सामना करना पड़ता. कई लोग उनकी दोस्ती तोड़ना चाहते हैं.

आज की पीढ़ी के लिए रिलेवेंट्स

प्लॉट में तमाम ट्विस्ट एंड टर्न्स को पार करते हुए दोस्त एक-दूसरे के साथ क्लोज मोमेंट्स शेयर करते नजर आते हैं. उन पांच दोस्तों पास इतनी मैच्युरिटी होती है कि वह अपने आस-पास की नेगेटिव सिचुएशंस को सकारात्मकता में बदल देता है. शो में शहरी और भारतीय संस्कृति के बीच विभिन्न सांस्कृतिक अंतर को भी दिखाया गया है. ‘ए माउथफुल ऑफ स्काई’ एक ऐसा शो है जो आज की जनरेशन के लिए भी प्रासंगिक है.

Tags: Doordarshan, Mahesh bhatt, R Madhavan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें