
WhatsApp Fraud: वॉट्सऐप पर लगातार नए-नए फ्रॉड के मामले सामने आ रहे है. लेकिन अब जल्द ही इस पर होने वाले धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगने की उम्मीद है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक इवेंट के दौरान बताया कि वॉट्सऐप ने अपनी मैसेजिंग सर्विस से उन मोबाइल नंबरों को डीरजिस्टर करने (हटाने) पर सहमति जताई है, जिन्हें धोखाधड़ी करने के लिए इस्तेमाल होता पाया गया है, और जिनकी मोबाइल सेवाएं पहले ही काटी जा चुकी हैं.
रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक खास प्लेटफॉर्म ‘संचार साथी पोर्टल’ लॉन्च करते हुए यह जानकारी दी. इस पोर्टल के ज़रिए चोरी हुए मोबाइल को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है. इसके अलावा पोर्टल से ये भी जानने में मदद मिलेगी कि एक मोबाइल नंबर पर कितने सिम रजिस्टर है. खात बात ये है कि अगर आपको लगता है कि कोई नंबर फ्रॉड हैं, तो आप उस नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं.
इसी लॉन्च इवेंट में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि WhatsApp का इस्तेमाल करके फ्रॉड किया जा रहा है, जिसे लेकर वॉट्सऐप से बात की गई है. उन्होंने कहा कि सरकार फर्जी यूज़र्स पर नकेल कसने के लिए टेलीग्राम जैसे अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के साथ भी बातचीत कर रही है.
40 लाख अकाउंट किए गए बंद:
अश्विनी वैष्णव ने इसके साथ ही बताया कि ‘अस्त्र’ से अभी तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जंरिए 87 करोड़ कनेक्शन खंगाले गए हैं और 40 लाख फेक अकाउंट बंद किए गए हैं.
उन्होंने इस दौरान बताया, ‘एक ही व्यक्ति के नाम पर 5700 कनेक्शन लिए गए थे और एक अन्य व्यक्ति के पास 6900 कनेक्शन था. ‘अस्त्र’ ने इसे ट्रेस करके ब्लॉक किया है. टेलीकॉम मंत्री ने कहा, फ्रॉड पर नकेल के लिए ये पोर्टल अहम होगा.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में ये मामला काफी तेजी से सामने आ रहा है. लोगों को अलग-अलग देशों के नंबर से वॉट्सऐप कॉल किए जा रहे है, जो कि फ्रॉड नंबर हैं. फिलहाल पुलिस को पैसों को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन अगर आपको ही इंटरनेशनल नंबर से कॉल आता है तो सावधान रहने की ज़रूरत है.
.
Tags: Tech news, Tech news hindi, Whatsapp, WhatsApp Account, WhatsApp Features
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 08:27 IST









