
जयपुर. Sarkari Naukri: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर का रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 4,5 और 11 फरवरी को सीईटी समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में उपस्थित और अनुपस्थित सभी अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड चयन बोर्ड ने अपनी वेबसाइड पर अपलोड कर दिया है. चयन बोर्ड की ओर से रिजल्ट में डिलीट प्रश्नों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है.
बता दें कि राजस्थान चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल अभ्यर्थी 16 लाख 33 हजार 632 रजिस्ट्रर थे. जिनमें से 11 लाख 84 हजार 709 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा में 4 लाख 48 हजार 923 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइड पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
चयन बोर्ड की और से जारी परिणाम में नार्मलाइजेशन व स्केलिंग के लिए गठित कमेटी की अभिशंसा पर नार्मलाइजेशन व स्केलिंग करते हुए परीक्षा परिणाम जारी करने की बात कही गई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेंकेंडरी स्तर के रिजल्ट में 4 फरवरी, 5 फरवरी और 11 फरवरी के मॉर्निंग और इवनिंग की परीक्षाओं की कटऑफ अलग अलग जारी की है.
7 बडी भर्तियों में हो सकेंगे शामिल
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा का आयोजन विभिन्न 7 प्रकार को भर्तियों के लिए किया गया था. जिसमें राजस्थान अधीनस्थ सेवा, वनपाल, वनरक्षक, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड सेकंड, कनिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड सेकंड, जमादार सेकंड, और राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्तियां शामिल हैं.
.
Tags: Exam result, Govt Jobs, Job news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 08:40 IST









