पिता की दूसरी शादी से जब गुस्साए 7 सितारे, किसी ने सौतेली मां को समझा 'दुष्ट औरत', किसी ने सालों तक नहीं की बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने दो शादियां की है. धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से साल 1954 में 19 की उम्र में अरेंज मैरिज की थी. कपल के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता देओल हुए. पहली शादी के 26 साल बाद धर्मेंद्र का दिल बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमामालिनी पर आ गया. बिना पहली पत्नी को बताए ही धर्मेंद्र ने हेमा से शादी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल तब हेमामालिनी से इतने नाराज थे कि उन्होंने चाकू से हमला कर दिया था. धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने 1981 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था, "वे भले ही एक अच्छे पति न हों, लेकिन एक अच्छे पिता जरूर हैं." वहीं, सनी और हेमा की लड़ाई पर कौर ने कहा था कि मैंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए हैं और मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि वे कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते.

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी दो शादियां की है. उनकी पत्नी का नाम मोना कपूर है. बोनी-मोना के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं. मोना कपूर साल 1983 में बोनी कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और 1996 में उनका तलाक हुआ. इस बीच बोनी और श्रीदेवी का प्यार परवान चढ़ रहा था. 1996 में बोनी ने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से विवाह कर लिया. दिल टूटने के बाद मोना अपने बच्चों संग अलग रहने लगी. 2012 में मोना का कैंसर की वजह से निधन हो गया. इसके दो साल बाद पहली बार अर्जुन कपूर ने अपने पिता की दूसरी शादी पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि मां ने कभी पिता को लेकर भड़काया नहीं था. अर्जुन ने कहा कि वो आज जो भी कुछ हैं अपनी मां की वजह से हैं. हालांकि अपनी पिता की शादी की वजह से परेशान जरूर हुई थे और वह डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे. बात दें कि 2018 में श्रीदेवी के बाद अर्जुन अपनी सौतेली बहनें खुशी और जाह्नवी कपूर के बेहद करीब दिखे. शाहिद कपूर का बचपन खुशनुमा नहीं कह सकते. उनके तीन पिता और तीन मां रही हैं. पंकज कपूर और नीलिमा अजीम ने साल 1975 में शादी की थी. शाहिद इन्हीं के बेटे हैं. शाहिद के जन्म के तीन साल बाद साल 1984 में नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया. पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली. वहीं, नीलिमा अजीम 1990 में राजेश खट्टर संग विवाह के बंधन में बंध गई. हालांकि इस जोड़ी का भी साल 2001 में तलाक हो गया. राजेश खट्टर से तलाक के बाद नीलिमा ने उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी की थी. दुर्भाग्यवश यह शादी भी नहीं चली और दोनों में अलगाव हो गया. शाहिद के बचपन में जब पंकज कपूर मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे तब हजारों मील दूर शाहिद दिल्ली में अपने नाना-नानी के साथ रहते थे. पंकज कभी-कभार ही उनसे मिलने दिल्ली आते थे. शाहिद के लिए अपने पिता की दूसरी शादी को कबूल करने में काफी वक्त लग था. उन्होंने एक बार कहा था, परिस्थियां ही आपको मजबूत बनाती हैं जब आप अकेले हो जाते हैं. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की हैं. सलीम खान ने सुशीला चरक से लव मैरिज शादी की थी. शादीशुदा और चार बच्चों का पिता होने के बाद भी वह न सिर्फ हेलन के साथ रिश्ते में आए बल्कि शादी भी की. हेलन को जब सलीम अपने घर में लेकर आएं तो सलमान, अरबाज और सोहेल खान उनसे नफरत करते थे. घर पर कोई बात भी नहीं करता था. सुशील चरक यानी सलमा खान हेलन के घर आने पर डिप्रेशन में चली गई थी. ये बातें सलमान और उनके भाईयों को काफी चुभती थी. हालांकि अब सलमान का संबंध अपनी दूसरी मां से ठीक रहा लेकिन शुरुआती दिनों में सलमान ने हेलेन को दूसरी मां के रूप में स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल था. सलमान जब भी हेलेन को अपने पिता के करीब देखते उन्हें गुस्सा आता था. ये बातें खुद सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था. इस लिस्ट में मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट का भी नाम शामिल है. महेश भट्ट ने साल 1970 में लॉरियन ब्राइट से शादी की थी. इस कपल के दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए. लेकिन इनका रिश्ता 16 सालों बाद टूट गया जब महेश की जिंदगी में सोनी राजदान की इंट्री हुई. सोनी-महेश की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं. शुरुआत में पूजा भट्ट सोनी राजदान को ‘दुष्ट औरत’ समझती थी. सोनी राजदान को भी लगता था कि उन्होंने महेश भट्ट से शादी कर गलती कर दी है. हालांकि, अब सबके बीच रिश्ता ठीक है. सैफ अली खान ने बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेस के साथ रचाई है. उनकी पहली शादी अमृता सिंह से साल 1991 में हुई थी. दोनों का रिश्ता 13 साल बाद चलने के बाद 2004 में टूट गया. उस समय सारा अली खान 9 जबकि इब्राहीम तीन साल के थे. तलाक के 8 साल बाद सैफ ने करीना कपूर से साल 2012 में शादी रचाई. मासूम सारा को अपने पिता की दूसरी शादी को लेकर तब कुछ ज्यादा पता नहीं था लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से वह अंदर अंदर टूट रही थीं. हालांकि उन्हें करीना से कभी कोई शिकायत नहीं हुई. जावेद अख्तर और हनी ईरानी की शादी लव मैरिज थी. हनी ईरानी अदाकारा के साथ स्क्रीन राइटर भी हैं. इस कपल ने 21 मार्च 1972 को शादी की थी. उस समय जावेद अख्तर का करियर परवान चढ़ रहा था. शादी के तुरंत बाद ही जोया अख्तर का जन्म हुआ और दो साल बाद फरहान अख्तर का जन्म. लेकिन कुछ सालों में ही जावेद शबाना आजमी की ओर झुकने लगे. हनी और जावेद के बीच झगड़े भी होने लगे. आखिरकार हनी ने जावेद को आजाद कर दिया. अन्य बच्चों की तरह फरहान और जोया को भी कई सारी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था. उन्हें भी शबाना को दूसरी मां के रूप में अपनाने में काफी वक्त लग गया था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें