
रिपोर्ट: विशाल झा
गाजियाबाद: अक्सर कानून की लंबी और महंगी लड़ाई के कारण असहाय वर्ग न्याय की उम्मीद छोड़ देता है. कोर्ट की तारीख और वकील की महंगी फीस के बीच ही फंस कर शिकायतकर्ता रह जाता है. यही छवि वकीलों के प्रति आपके दिमाग में भी बनी होगी. लेकिन आज हम आपको गाजियाबाद के चैम्बर नंबर सी -51 ले जा रहें है जो गाजियाबाद की कचहरी का आकर्षण बना हुआ है. दरअसल यहां बैठते है वकील मोहम्मद ताहिर हुसैन जो गरीबों के लिए फ्री केस लड़ते है और उन्हें आर्थिक सहयोग भी देते है.
मोहम्मद ताहिर हुसैन ने 1990 से अपनी वकालत शुरू की थी. पहले बिहार के रोहताश उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरु की इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट आदि में भी काम किया. वर्ष 2000 से गाजियाबाद में ही ताहिर काम कर रहें है. वर्ष 2012 में ताहिर ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ज्वाइन किया था. अधिवक्ता होने के साथ ताहिर सुप्रीम कोर्ट जनरल के संपादक भी है. दरअसल वर्ष 2007 में उन्होंने अपनी किताब करंट अफेयर्स लॉ टाइम्स (सीएएलटी ) का रजिस्ट्रेशन करवाया था. इस पुस्तक में सुप्रीम कोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच, उत्तराखंड का नैनीताल हाई कोर्ट, चंडीगढ़ हाई कोर्ट के मशहूर केसेज की समरी लिखी हुई है. जिसकी मदद से अधिवक्ता या जज को काफी मदद मिलती है और पूरा केस पढ़ने की जगह वो सीधा आवश्यक चीजों को पढ़ पाते है.
वकालत पेशे का मैकेनिज्म
दरअसल वकीली पैसा सीधे तौर से मानव से जुड़ा हुआ है. एक्ट एक शब्द होता है जिसकामतलब होता है कृत्य. ये एक्ट इंसान के अधिकार से जुड़ा हुआ होता है. ऐसे में अगर किसी के अधिकार को नुकसान पहुँचता है तो एक्ट के अनुसार सजा लिखी हुई है. यही से शुरु होती है न्याय की लड़ाई जिसमें अधिवक्ता मदद करता है.
क्यों करते है गरीबों की मदद
वकील ताहिर हुसैन ने बताया कि गरीब तबका आज भी कोर्ट से काफी डरता है. ना चाहते हुए भी वह अपने न्याय की लड़ाई बीच में ही छोड़ देते है. कारण है समय और वकील की मोटी फीस. इसलिए कोशिश रहती है कि कोई भी असहाय अपने कानून की लड़ाई पैसों के कारण बीच में ना छोड़े. इसलिए ना केवल मैं उन्हें फ्री सलाह देता हूं, बल्कि उनका केस लड़ता हूं और आर्थिक सहयोग भी अपनी क्षमता के अनुसार देता हूं.कई बार बोर्ड पढ़कर चेंबर के बाहर लोग रुक जाते हैं और पूछने आ जाते है. कई सारे लोगों की अब तक हम मदद कर चुके है और ये आगे भी जारी रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Inspiring story, Interesting story, Supreme court of india, UP news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 11:13 IST









