सच्चिदानन्द/पटना. बिहार के लोगों की काबिलियत का लोहा सभी मानते हैं. इन दिनों पूरे देश की नजर राजधानी पटना के तरेत पाली पर टिकी हुई है, जहां बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा सुना रहे हैं. इस कथा के मुख्य मंच पर तीन ऐसी पेंटिंग लगी है, जिसे पटना के खगौल निवासी रमण चंद्रवंशी ने बनाया है.
आम पेंटिंग से अलग धीरेंद्र शास्त्री, बालाजी सरकार और स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की यह तस्वीरें धागा से बनाई गई हैं. इस पेंटिंग में सिर्फ धागे का इस्तेमाल किया गया है. इसको बनाने में रमण को सात दिन का समय लगा. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यह खास तस्वीर आठ फीट लंबी और आठ फीट चौड़ी बनाई गई है. आयोजकों ने बताया कि इस पेंटिंग को मुख्य मंच के बगल में लगाया जाएगा. आज तक किसी ने धीरेंद्र शास्त्री की इस तरह की पेंटिंग नहीं बनाई है.
क्यों खास है यह पेंटिंग
आपके शहर से (पटना)

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में 100 से अधिक लोग बेहोश, आज नहीं लगेगा दिव्य दरबार, बागेश्वर धाम सरकार ने लोगों से की यह अपील

Mother’s Day 2023: छपरा के सैंड आर्टिस्ट ने मदर्स डे पर दिया बड़ा संदेश, अपनी ‘मां’ की बनाई कलाकृति

Bhagalpur news: अब नहीं होगी खाद की कालाबाजारी, जानें कृषि विभाग की तैयारी

Madhepura News: फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए सरकार दे रही 1 करोड़ का लोन, ऐसे करें अप्लाई

चट मंगनी पट ब्याह… इस मंदिर में महज आधे घंटे में होती है शादी; खर्चा सिर्फ 1100 रुपये

बिहार: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से चीटिंग करते पकड़े गए 32 कैंडिडेट, मचा बवाल

Bihar News: नहीं सजेगा दिव्य दरबार, आज पटना में Bageshwar Baba का कार्यक्रम स्थगित | News18 India

केले की खेती ने किया मालामाल, 10 बीघे में सालाना हो रही 5 लाख की कमाई

Bihar News: जानिए बिहार के एकलौते ‘सूर्य मंदिर’ की कहानी, भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र से जुड़ा है इतिहास

Chapra News: सारण में तीसरे इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव का आगाज, दिखाई जा रही विभिन्न देशों की शॉर्ट फिल्में

Muzaffarpur News: शहर के जुब्बा सहनी पार्क का बदला लुक, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुआ सौंदर्यीकरण
पटना आर्ट कॉलेज के छात्र रमण चंद्रवंशी ने बताया कि इस खास तरह की कला को थ्रेड आर्ट कहा जाता है. इसमें धागा का प्रयोग कर किसी भी चीज की तस्वीर बनाई जाती है. इसमें कोई पेंट या दूसरे सामान का प्रयोग नहीं किया गया है. तस्वीर बनाने में 15 हजार रुपये लागत आई है. उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को बनाने से पहले हमने श्री बागेश्वर बिहार फाउंडेशन के सदस्यों से बात की थी.
सदस्यों ने इस आर्ट को देखकर खुशी जाहिर करते हुए तस्वीर बनाने की अनुमति दे दी. रमण ने कहा कि तस्वीर बनाने में जितना भी पैसा लगेगा वो फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आर्ट के जरिए तस्वीर तैयार किया है, जो पूरी तरह से निःशुल्क है. बागेश्वर बालाजी महाराज की भी तस्वीर तैयार की गई है. इसके अलावा, आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गुरु जी का भी चित्र तैयार किया गया है.
मुख्य मंच के पास लगेगी तस्वीर
आयोजकों ने बताया कि इस तस्वीर को मुख्य मंच के पास लगाया गया है. यह मंच की शोभा बढ़ाएगा. बागेश्वर सरकार की आज तक ऐसी कोई तस्वीर नहीं बनाई गई है. उनका कहना है कि कथा के दौरान इस तस्वीर को देख कर महाराज भी गदगद हो उठेंगे और यकीनन इस कलाकार के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देंगे. बता दें कि, 13 से 17 मई के दौरान प्रतिदिन पटना के नौबतपुर में शाम चार बजे से सात बजे तक बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा सुना रहे हैं.
रमण चंद्रवंशी ने पहली बार सुपर-30 के संस्थापक आनंद सर, खान सर के आलावा बिहार दिवस के मौके पर भी तस्वीर को प्रदर्शित किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bageshwar Dham, Bihar News in hindi, Dharma Aastha, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 11:01 IST









