एक-दूसरे से करते थे बेइंतहा प्यार, अचानक मन में घर कर गया यह डर और प्रेमी जोड़े ने खत्म कर ली जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पालघर: महाराष्ट्र में एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 20 साल की युवती और 19 साल के उसके प्रेमी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार दोनों ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया क्योंकि उन्हें आशंका थी कि उनके परिवार उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे. फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक राहगीर ने रविवार को तलासरी इलाके में एक ऊंचाई वाले स्थान पर पेड़ से शवों को लटके देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. तलासरी के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

अधिकारी ने कहा कि दोनों को आशंका थी कि उनका परिवार उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देगा, इसलिए उन्होंने ‘आत्महत्या’ करने का फैसला किया और इलाके में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पालघर ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है.

Tags: Maharashtra News, Palghar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें