
हाइलाइट्स
स्टार एयरलाइन शुरू कर रही है यह सर्विस
सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी ये फ्लाइट
बेलगाम उर्फ बेलगावी गोवा के काफी नजदीक है
जयपुर. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) से एक नई एयरलाइन फ्लाइट शुरू करने जा रही है. यह उड़ान जयपुर से कर्नाटक के बेलगाम (Belgaum) के लिए होगी. अभी जयपुर एयरपोर्ट से 7 अलग अलग घरेलू एयरलाइन फ्लाइट संचालित कर रही हैं. स्टार एयर आठवीं एयरलाइन होगी जो नियमित रूप से जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालित करेगी. अगर आप भी कर्नाटक के बेलगाम जाने के लिए जयपुर से हवाई उड़ान लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है.
नई एयरलाइन स्टार एयर 15 मई से जयपुर एयरपोर्ट पर पहली बार कदम रख रही है. इस एयरलाइन का हवाई जहाज जयपुर से बेलगाम के लिए उड़ान भरेगा. कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू शहर के लिए जयपुर से पहले उड़ानें संचालित हो रही है. अब उसी राज्य के दूसरे शहर के लिए भी जयपुर से उड़ान शुरू होने जा रही है. स्टार एयर 15 मई से बेलगाम के लिए फ्लाइट शुरू कर रही है. बेलगाम को बेलगावी भी कहा जाता है.
आपके शहर से (जयपुर)
बेलगाम शहर गोवा के काफी नजदीक है
यह शहर गोवा के काफी नजदीक है. ऐसे में जयपुर से गोवा के लिए यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों को एक और विकल्प मिल सकेगा. स्टार एयर अभी केवल एक फ्लाइट के साथ ही संचालन शुरू कर रही है. एयरलाइन 50 सीटर विमान से फ्लाइट चलाएगी. आपको बता दें कि स्टार एयर जयपुर से पहले राजस्थान के किशनगढ़ और जोधपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालित करती रही है. एयरलाइन ने जयपुर एयरपोर्ट पर चैक इन काउंटर और बैक ऑफिस किराए पर ले लिए हैं.
Railway Big News: ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड, एक्सप्रेस बनेंगी सुपरफास्ट, समय की होगी बड़ी बचत
यह रहेगा बेलगाम फ्लाइट का शेड्यूल
इसकी फ्लाइट नंबर S5-169 बेलगाम से दोपहर 12.55 बजे रवाना होगी. वह फ्लाइट दोपहर 3.10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी. वहीं फ्लाइट नंबर S5-170 जयपुर से दोपहर 3. 40 बजे रवाना होगी. वह फ्लाइट शाम 5.55 बजे बेलगाम पहुंचेगी. यह सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही संचालित होगी.
जयपुर को नए डेस्टिनेशन मिल रहे हैं
कोविड काल के समय जयपुर एयरपोर्ट पूरी तरह से सिमट गया था. हालात संभलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट को पटरी पर आते आते लंबा वक्त लग गया. अब भी कोविड काल से पहले जितनी फ्लाइट्स का संचालन नहीं हो पा रहा है. लेकिन धीरे धीरे फ्लाइट्स की संख्या में इजाफा हो रहा है. जयपुर को नए डेस्टिनेशन मिल रहे हैं. अब इन नए शहरों के लिए फ्लाइट्स का संचालन पूरी तरह से यात्रीभार पर निर्भर करता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Flight, Jaipur Airport, Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 09:16 IST









