Akola Violence: अकोला हिंसा मामले में अब तक 45 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद, पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अकोला (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र के अकोला शहर में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए हैं.  अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने संवेदनशील ‘ओल्ड सिटी’ इलाके में शनिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे हुई झड़प के संबंध में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूरे शहर में इंटरनेट सेवा को निलंबित करने के साथ ही विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं.

Tags: Violence

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें