
HBSE Haryana Board 10th, 12th Results 2023 LIVE Updates: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के रिजल्ट आज जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि, नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां चेक करते रहें. इससे पहले हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, HBSE 10वीं, 12वीं की परीक्षा 27 फ़रवरी से शुरू हुई थी. 10वीं की परीक्षा 25 मार्च तक, जबकि 12वीं की परीक्षा 28 मार्च तक चली थी. तकरीबन 5,59,738 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं. फिलहाल नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर उपलब्ध कराए जाएंगे. तब तक लेटेस्ट अपडेट के लिए आप यहां बने रहें.
Author: Up Head Line
Views: 32









