सरकारी स्कूल में 13 बच्चियों के साथ यौन शोषण, आरोपी टीचर मोहम्मद अली गिरफ्तार, शौचालय में मिले कंडोम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सरकारी स्कूल में 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां यौन शोषण कोई और नहीं, बल्कि स्कूल के टीचर कर रहा था. इस मामले में महिला टीचर बच्चियों का ब्रेनवाश कर रही थी. स्कूल की टीचर ने अभिभावकों के साथ थाने पर शिकायत की तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते ही 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी टीचर मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर 13 बच्चियों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया है.

जानकारी के अनुसार, थाना तिलहर के रायखुर्द का यह मामला है. 13 बच्चियों के अभिभावक और स्कूल की टीचर ने आरोप लगाया है कि स्कूल के ही 3 टीचर मोहम्मद अली और शाजियां खान बच्चों का ना केवल ब्रेन बांस कर रहे थे, बल्कि आरोपी मोहम्मद अली बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी करता था. छात्राओं के घरवालों ने स्कूल के बाथरूम से कंडोम भी बरामद कराए हैं. इस मामले में पुलिस ने 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है.

दो टीचर किए गए सस्पेंड
शाहजहांपुर में सरकारी स्कूल की 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण मामले में बीएसए ने स्कूल के दो टीचर अनिल,शाजिया को सस्पेंड कर दिया है और वहीं, मुख्य आरोपी मोहम्मद अली की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूरे मामले की जांच समिति गठित की गई है. बीएसए ने स्कूल में जाकर जांच के बाद की कार्यवाही की है. तीनों टीचरों पर 354,352 120B, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है.

Tags: Brutal rape, Up news live today, UP police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें