3 सीन देख डायरेक्टर के सामने रोए, बोले-ये भी काट लेते, फिल्म रिलीज हुई और ‘सांभा’ बन गया कालजयी किरदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. Sholay Mac Mohan Story: ‘शोले’ बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे यादगार फिल्म है. ‘शोले’ की सक्सेस की चर्चा आज तक होती है. इस फिल्म ने कई सितारों की किस्मत को चमकाया है. फिल्म में जय-वीरू का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र (Dharmenra) हो या ठाकुर का किरदार निभाने वाले संजीव कपूर. आज तक इन किरदारों को याद किया जाता है. ये तो बड़े कलाकार हैं, लेकिन फिल्म में छोटे और नेगेटिव किरदार निभाने वाले एक्टर भी चर्चित हुए. चाहे वह अमजद खान का ‘गब्बर’ किरदार हो या फिर कालिया का किरदार निभाने वाले वीजू खोटे. यह सब अब एक कालजयी किरदार बन चुके हैं.

‘शोले’ में सांभा का किरदार भी काफी चर्चित रहा. हालांकि फिल्म में सांभा के 3 सीन थे. ये किरदार मैक मोहन (Mac Mohan As Sambha) ने निभाया था. मैक मोहन अपने फिल्म में अपने 3 सीन देखकर दुखी हो गए थे. वह इतने आहत हुए कि उन्होंने डायरेक्टर रमेश सिप्पी से रोते हुए कम स्क्रीन स्पेस देने के बारे में बात की. तब डायरेक्टर ने उन्हें एक बात कही.

शोले’ के क्लाइमेक्स में चली थी ‘रियल बुलट’, बाल-बाल बचे थे अमिताभ बच्चन, गब्बर नहीं तो किसके हाथ में थी बंदूक?

मैक मोहन ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैंने 3 महीने तक बैंगलोर जाता रहा और शूटिंग करता रहा. लेकिन जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो सींस देखें, तो मैं रोने लगा. मैंने 3 महीने शूटिंग की और फिल्म में सिर्फ 3 सीन. मैंने रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) से रोते हुए कहा कि इन सींस को भी रखने की क्या जरूरत थी. आप इन्हें भी काट ही देते.” मैकमोहन की ये बात सुनकर डायरेक्टर ने प्रतिक्रिया दी.

रमेश सिप्पी ने मैक मोहन के सवाल का दिया था ये जवाब

रमेश सिप्पी ने हंसते हुए कहा, ” देखो मैक, मैं जितना तुम्हारा रोल काट सकता था, उतना मैंने का दिया है. अब इससे ज्यादा नहीं. लेकिन तुम मेरी एक बात याद रखना अगर यह फिल्म चली तो तुम्हारे पूरे करियर में लोग तुम्हें सांभा के नाम से जानेंगे.” मैक मोहन ने आगे कहा कि न जाने वो कौन-सी घड़ी थी, जिसमें रमेश सिप्पी ने यह बात कही थी. मेरे साथ ऐसा ही हुआ.

मैक मोहन ने ‘शोले’ से पहले कई फिल्मों में किया था काम

मैक मोहन ने बॉलीवुड फिल्मों में नेगेटिव किरदार प्ले किए. ‘शोले’ से पहले उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें कभी भी पहचान नहीं मिल पाई थी. लेकिन सांभा का किरदार निभाने के बाद मेकमोहन हमेशा के लिए अमर हो गए.

Tags: Bollywood movies, Sholay

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें