… जब भोपाल में ‘रोबोट’ ने लोगों को दिखाया रास्ता, दंग रह गए राहगीर, पढ़ें Amazing Story

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल: टेक्नोलॉजी के बिना जीवन जीना आज के दौर में बहुत मुश्किल भरा होता जा रहा है. इन्हीं में से एक रोबोट भी अब हमारे जीवन का हिस्सा बनते जा रहे हैं. अब तक जिनका उपयोग पृथ्वी और अंतरिक्ष की यात्रा में किया जाता था वो अब हम लोगों की दैनिक जीवन का भी हिस्सा बन रहे हैं. गुरुवार के दिन ऐसे ही दो रोबोट शहर में देखने को मिले. इन दो रोबोटों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. इन रोबोटों के साथ सेल्फी लेने और बातें करने वालों की होड़ मच गई. शहर में मौजूद एक मॉल में जब रोबोट वहां आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत कर रहा था, तब उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. लोगों द्वारा इस रोबोट को टेमी नाम दिया गया.

जिसने मॉल में आ रहे व्यक्तियों को रास्ता दिखाने के साथ उनका लक्ष्य निश्चित करने में मदद की. टेमी ने ना सिर्फ लोगों से बात की बल्कि डांस करके लोगों का मनोरंजन भी किया. आपको बता दें, इस रोबोट को इजराइल में बनाया गया है. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर रोबोटिक्स डिमान्सट्रेशन को आइसर के विज्ञान और सोसायटी सेंटर के जरिए किया गया. जिसका प्रदर्शन यूनिट्री गोवन रोबोटा में किया गया. जिसको देखने के लिए आंचलिक विज्ञान केंद्र कई लोग पहुंचे.

मात्र 7 मिनट याद किया पूरा लोकेशन
जैनेल खटानिया ने बताया कि इस रोबोट ने डीबी मॉल के अंदर हर दुकान का लोकेशन मात्र 7 मिनट में ही याद कर लिया था. और इस रोबोट को इजराइल से लाया गया है और इसकी खासियत यह है कि यह रोबोट आपके पूरे घर को मात्र दो मिनट में पूरा लोकेशन याद कर लेगा और जैनेल खटानिया ने बताया कि अभी बस यह रोबोट मात्र 2 दिन के लिए ही भोपाल में आया है और बहुत जल्द ही इस को परमानेंट भोपाल में लाया जाएगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 12:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें