यहां 200 बच्चियों को मुफ्त दिखाई गई ”द केरला स्टोरी” मूवी, ताकि अपने संस्कारों से हो सके जुड़ाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमांंशु अग्रवाल/छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांवकी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य महिला समाज सेविकाओं ने करीब 200 बच्चियों को निशुल्क ‘द केरला स्टोरी’ मूवी दिखाई है इन सभी बच्चियों को शहर के एक सिनेमा घर मे ले जाकर बड़े पर्दे पर मूवी दिखाकर उन्हें संस्कारों के प्रति सजग किया है.

बच्चियों को जागरूक करने का किया गया काम
महिला समाज सेविकाओं का कहना है कि आज के इस युग मे बच्चियां पश्चिम संस्कृति की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रही हैं और वह अपने मूल पारिवारिक संस्कार को भूलती जा रही हैं. ऐसे में बच्चियों में भारतीय संस्कार जीवित बनाए रखने के उद्देश्य से एक साथ करीबन दो सौ बच्चियों को द केरला स्टोरी मूवी दिखाकर बच्चियों को प्रेरणा देने का काम किया है.

वहीं इन सभी बच्चियोंको नौगांव से छतरपुर बस के माध्यम से लेकर आए और उन्हें यहां पर सिनेमा हॉल में यह फिल्म दिखाई गई इस दौरान बच्चियों में खासा उत्साह देखा गया. बच्चियों ने सिनेमा हॉल के अंदर जमकर जय श्री राम के नारे लगाए.

समाजसेवियों के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे ने बतायाकि द केरल स्टोरी मूवी की लोकप्रियता और अच्छे सब्जेक्ट के कारण हमने विचार किया कि बेटियों को यह मूवी दिखाई जाए. इसमें तक्षशिला स्कूल, सरस्वती स्कूल के द्वारा और समाजसेवियों के सहयोग से करीब 200 बेटियों को यह फिल्म दिखाई गई. इसका मुख्य उद्देश्य है कि बेटियां पश्चिमी संस्कृति की ओर बढ़ रही हैं और अपने संस्कारों और मूल धाराओं से अलग होती जा रही हैं. हमें इन बेटियों को अपने संस्कारों से अवगत कराना जरूरी है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 12:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें