CBSE 10th Result 2023 : गुमला के हर्षित 99.2% लाकर बने झारखंड के सेकेंड टॉपर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत कुमार/गुमला. सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है. गुमला के एसएस हाई स्कूल रोड की रहने वाली छात्रा हर्षित अग्रवाल ने 10वीं में 99.2% लाकर जिले में टॉप की है. डीएवी स्कूल गुमला की छात्रा पूरे झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त की है. रिजल्ट आने के बाद से हर्षित के स्कूल व घर में हर्ष का माहौल है. परिवार के सदस्य मिठाई बांट रहे हैं.

100% अंक लाने का था लक्ष्य
हर्षित अग्रवाल ने बताया कि वो लक्ष्य निर्धारित कर और रूटिन बनाकर नियमित रूप से अध्ययन करता रहा. उसका लक्ष्य 100% अंक लाने का था. थोड़ी सी चूक हो गई. उसने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्य व शिक्षकों को दिया है. जिन्होंने हमेशा गाइड किया. हर्षित ने बताया कि पढ़ाई के साथ वेल डिसिप्लिन रूटीन, मेडिटेशन, योगा, खेलकूद भी बहुत जरूरी है. यही सफलता का मूल मंत्र है.

IIT की कर रहा है तैयारी
हर्षित के पिता नटवर अग्रवाल गुमला के मैन रोड स्थित दुकान महाबीर ग्लास स्टोर के संचालक और जाने-माने व्यवसायी है. हर्षित आईआईटी की तैयारी के लिए कोटा में पढ़ाई कर रहा है. वह इंजीनियरिंग के बाद सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करना चाहता है. उसने कहा कि आगे की परीक्षाओं में और भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 10:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें