अभिषेक जायसवाल, वाराणसी: यूपी के नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट फाइनल हो गया है. यूपी के सबसे हॉट सीट में शुमार पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी में बीजेपी ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की. वाराणसी महापौर सीट पर बीजेपी के अशोक तिवारी ने 133137 वोटों से सपा को करारी शिकस्त दी. पीएम मोदी के गढ़ में इस जीत के साथ ही बीजेपी ने 1995 से अब तक के अपने पुराने रिकॉर्ड को कायम रखा.
दरसअल, वाराणसी में 1995 में पहली बार नगर निगम के गठन के बाद चुनाव हुआ. उस वक्त पहली बार 30 नवम्बर को बीजेपी की सरोज सिंह इसपर काबिज हुई. उसके बाद लगातार 28 सालों से नगर निगम के महापौर सीट सिर्फ बीजेपी का ही कब्जा रहा है. 2023 के नगर निकाय चुनाव में भी ये रिकॉर्ड कायम रहा. बीजेपी नेता हेमन्त राज ने बताया कि प्रदेश में पीएम मोदी और सीएम योगी के डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर जनता ने भरोसा जताकर अब ट्रिपल इंजन की सरकार को वाराणसी और पूरे प्रदेश के विकास के लिए चुना है.
अशोक तिवारी को मिले इतने वोट
बताते चलें कि शनिवार को 26 राउंड के मतगणना के बाद देर रात महापौर सीट के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ. बीजेपी के अशोक तिवारी ने कुल 291852 वोट पाएं, जबकि समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह 158715 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहें. वहीं कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव 94288 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहें. हालांकि सुबह पहले राउंड के रुझान के साथ ही बीजेपी लगातार बढ़त पर रही जो अंतिम चरण तक जारी रही.
आपके शहर से (वाराणसी)

Gyanvapi Verdict : कथित फव्वारा या शिवलिंग ? वैज्ञानिक जांच से खुलेगा राज, हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

Shani Jayanti 2023: ऐसा करने से शनि देव होते हैं नाराज, काशी के ज्योतिषी से जानें शनि जयंती पर कैसे करें पूजा

ज्ञानवापी का ‘शिवलिंग’ कितना पुराना साइंटिफिक सर्वे के जरिए लगाया जाएगा पता, हाईकोर्ट ने पलटा वाराणसी के जिला जज का फैसला

Good News: वाराणसी में बेरोजगारों को बंपर नौकरी का ऑफर, 50 मल्टीनेशनल कंपनियों में मिलेगा रोजगार

UP Nikay Chunav 2023 Result: चंदौली में बड़ा उलटफेर, जनता ने निर्दलीय सोनू किन्नर को बना दिया चेयरमैन

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पर घूसखोरी का लगा ‘कलंक’! 1 लाख रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में खुला फूड प्लाजा, बनारसी चाट से लेकर मुंबई का वड़ा पाव तक…पढ़ें डिटेल

Varanasi News: नाविकों के बाद होटल और लॉज मालिकों पर नकेल कसेगा निगम, इस वजह से उठाया कदम

यूपी के इस शहर में 28 साल से BJP का कब्जा, PM मोदी से भी है कनेक्शन, फिर खिला कमल

Varanasi Nagar Nigam Chunav 2023 Live: वाराणसी में बीजेपी का डंका, जानें कौन हैं नए मेयर अशोक तिवारी

Varanasi Weather Alert: वाराणसी में प्रचंड गर्मी, जानिए क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी
पहली बार बीजेपी के 63 पार्षद पहुंचे सदन
वाराणसी के निगर निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी की आंधी चली. 100 पार्षद सीट वाले नगर निगम में 63 सीट पर बीजेपी के पार्षदों का कब्जा है. पिछले साल 90 में से बीजेपी को 40 सीट मिली थी. इस बार बीजेपी को 23 सीटों की बढ़त हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Nagar nikay chunav, UP Nagar Nikay Chunav, Uttar pradesh news, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 10:59 IST









