कुंडली में कमजोर सूर्य की स्थिति को मजबूत बनाए रविवार व्रत, जानें, शुभ अशुभ समय, नक्षत्र – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आज दिन रविवार और ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की दशमी तिथि है.
रविवार के दिन भगवान सूर्य देवता की पूजा की जाती है.
आपकी कुंडली में सूर्य दोष है, तो सूर्य देव की पूजा करने से यह दोष दूर होगा.

आज का पंचांग 14 मई 2023 (Aaj Ka Panchang): हिंदू धर्म के अनुसार, हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता की पूजा-आराधना की जाती है. जिस तरह सोमवार को शिव जी, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है, ठीक उसी तरह से रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा लोग करते हैं. मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा-पाठ करने और रविवार का व्रत रखने से जीवन में खुशियां और घर में सुख-समृद्धि आती है. सभी परेशानियां दूर होती हैं. यश, बल, ताकत, बुद्धि, पराक्रम आदि प्राप्त होता है. इतना ही नहीं, यदि आपकी कुंडली में सूर्य दोष है तो विधि-विधान से सूर्य भगवान की पूजा करने से यह दोष भी दूर हो जाता है.

रविवार का व्रत करने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें. साफ वस्त्र धारण करें. सूर्य देव को लोटे में शुद्ध जल भरकर अर्घ्य दें. आप इसमें गंगाजल भी मिला सकते हैं. जल चढ़ाते समय ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्रों का उच्चारण करें. यदि आप सप्ताह के छह दिन सूर्य देवता को जल अर्पित नहीं करते हैं तो रविवार को जरूर करें. इससे सूर्य देव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके ऊपर बनाए रखते हैं. साथ ही नौकरी में तरक्की भी होती है. आप रविवार के दिन जरूरतमंदों को पीले, लाल रंग के कपड़े, गुड़, तांबे का बर्तन, लाल चंदन आदि दान कर सकते हैं. यदि आप पूरी श्रद्धा भाव से रविवार का व्रत रखते हैं और मंदिर में जाकर सूर्व भगवान को फूल, जल चढ़ाकर दीपक जलाएं तो आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी. जानें, आज के पंचांग के अनुसार, शुभ और अशुभ समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल आदि.

14 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी
आज का करण – वणिज
आज का नक्षत्र – शतभिषा
आज का योग – एन्द्र
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – रविवार
आज का दिशाशूल –पश्चिम

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:59:00 AM
सूर्यास्त – 07:12:00 PM
चन्द्रोदय – 26:45:59
चन्द्रास्त – 13:46:59
चन्द्र राशि– कुंभ

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:32:42
मास अमांत – वैशाख
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:30 से 12:44:41 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 17:15:35 से 18:09:46 तक
कुलिक– 17:15:35 से 18:09:46 तक
कंटक– 10:02:09 से 10:56:19 तक
राहु काल– 17:33 to 19:12
कालवेला/अर्द्धयाम– 11:50:30 से 12:44:41 तक
यमघण्ट– 13:38:52 से 14:33:03 तक
यमगण्ड– 12:17:35 से 13:59:11 तक
गुलिक काल– 15:54 to 17:33

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें