ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि किसी अनजान नंबर से कॉल रिसीव करने पर आपको क्या नुकसान हो सकता है और उससे बचने के लिए क्या किया जाए. तो यहां हम आपको देंगे सभी सवालों के जवाब. (तस्वीर: Canva)
हाल ही में व्हाॅट्सएप ने यूजर्स की चिंताओं का जवाब देते हुए कहा है कि वह जल्द ही अकाउंट को सिक्योर करने के लिए कुछ नए फीचर्स लाने वाली है. हालांकि, इससे पहले कंपनी ने स्पैम कॉल्स को रिपोर्ट करने और ब्लॉक करने की सलाह दी है. (तस्वीर: Canva)
बता दें कि बहुत जल्द Truecaller की कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस के सपोर्ट से एक फीचर अपडेट दे सकती है. कंपनी ने हाल ही में इसकी घोषणा बीच की है. (तस्वीर: Canva)
व्हाॅट्सएप का कहना है कि वह अपने यूजर्स के सभी चैट पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करती है जिससे यूजर्स के मैसेज की प्राइवेसी सिक्योर रहती है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी कंपनी ने सुरक्षा फीचर्स को और मजबूत करने के लिए नए निवेश किए हैं और जागरूकता अभियान शुरू भी शरु किए हैं. (तस्वीर: Canva)
तो चलिए जानते हैं आपको स्पैम कॉल्स से कैसे डील करना चाहिए. स्पैम कॉल से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप किसी भी अनजान कॉल को रिसीव करने से बचें. (तस्वीर: Canva)
अगर आप कॉल उठा भी लेते हैं तो किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें. अपने अकाउंट को सिक्योर रखने के लिए अपनी जानकारी केवल कॉन्टैक्ट्स तक ही सीमित रखें. (तस्वीर: Canva)
आप अनजान कॉन्टैक्ट्स को रिपोर्ट कर ब्लॉक भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको उस कॉन्टैक्ट के कॉल लॉग को ओपन करना है. उसके बाद ऊपर दाहिने कोने पर दिए गए तीन डॉट्स को क्लिक करें. डॉट्स पर क्लिक करते ही आपको “Block” का ऑप्शन दिखेगा. इसके बाद “Block” ऑप्शन पर क्लिक और कन्फर्म करते ही कॉन्टैक्ट ब्लॉक हो जाएगा. (तस्वीर: Canva)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fraud, Scam, Tech news, Tech News in hindi, Whatsapp
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 06:00 IST
Author: Up Head Line
Views: 26







