
अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम आज 13 मई को घोषित हो रहे हैं. लगातार विभिन्न नगर निगम पार्षद और महापौर के विजयी नामों की घोषणा की जा रही है. प्रदेशभर में तरह-तरह की तस्वीर है. जीत और हार के सामने आ रही हैं तो कानपुर महानगर में भी एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है. एक प्रत्याशी पति फूट-फूट कर रो रहा है. जानिए क्या है इस वीडियो की कहानी.
दरअसल यह रोना हार नहीं बल्कि जीत की निशानी है. यह वीडियो बेगम पुरवा से सपा के अकील सानू का है. कानपुर के वार्ड 102 बेगम पुरवा से सपा प्रत्याशी निशा की जीत पर उनके पति अकील सानू फूट-फूट कर रोने लगे.
आपको बता दें निशा को 2152 वोट मिले और वह 471 वोट से विजयी घोषित हुई हैं. जैसे ही जीत की खबर अकील को मिली वह फूट-फूट कर रोने लगे. उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि उनकी पत्नी ने पार्षद चुनाव में जीत दर्ज की है. NEWS 18 LOCAL से बात करते हुए अकील ने बताया कि वह पिछले कई समय से क्षेत्र में काम कर रहे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी. इस बार जब ने सफलता मिली तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ और खुशी के मारे उनकी आंखें छलक पड़ीं.
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. अकील ने बताया कि उनके खिलाफ कई पूंजीपतियों ने चुनाव लड़ा था इसलिए उन्हें जीत मिलने पर विश्वास नहीं हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:27 IST








