
#Video | Mua Da Nati Dab Ke – #Neha Raj | #Mahi Shrivastava | मुआ दा नाटी दाब के Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने हुस्न और अदाओं से सभी को दीवाना बनाने वाली अदाकारा माही श्रीवास्तव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रही हैं. उन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. आज उनके चर्चे इंडस्ट्री के हर व्यक्ति के जुबान पर हैं और वे आज हर निर्माता निर्देशक की पहली पसंद बन गई हैं. माही और सुपरसिंगर नेहा राज की जोड़ी को इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक जोड़ी मानी जाती है. इन जोड़ी के अधिकतर गाने सोशल मीडिया में टॉप लिस्ट में शुमार हैं लेकिन उनके हालिया रिलीज कोई भी गाना मिलियन व्यूज नहीं ला सका.
हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी गाना ‘मुआ दा नटी दाब के’ रिलीज किया गया है. माही श्रीवास्तव के इस गाने की शुरुआत में वो अपने पति को किसी और के साथ देख लेती है जिसके बाद वे वह से कुछ भी कहे बिना गुस्से में वह से चली जाती है. उस समय भी माही ने अपने एक्सप्रेशन से लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर ऐसा नहीं सकीं. गाने में माही कहती हैं कि ‘घूमी घूमी चाटतचारी चटनी…घरवा में छोड़ी अपनी पत्नी…हमार बारे में बस याद खाना परशान रोज रात के… जब खाएवा के दूसरे के हाथ के… तो हमको मुआ दा नटी दाब के…’
भोजपुरी का ये लोकगीत दर्शकों को कहीं न कहीं खुद से जोड़ता है. गाने में पिंक कलर के घघरा चोली में माही बला की खूबसूरत दिख रही है. भोजपुरी प्रस्तुत ‘मुआ दा नटी दाब के’ गाने को सुपरसिंगर नेहा राजन गाया है और राजू राजा ने लिखा है. इसका संगीत विकास यादव ने दिया है और निर्माता रत्नाकर कुमार हैं जबकि इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है. गाने की कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिट दीपक पंडित और डीआई रोहित ने किया है.
इससे पहले नेहा राज का ‘काट के मच्छरवा’ और Sabun Gamkauaa भी बुरी तरह से फ्लॉप गया. इन दोनों को भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था लेकिन ये कुछ खास व्यूज नहीं हासिल कर सके. उनका हालिया रिलीज बेलना भी लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhojpuri, Bhojpuri Actresses, Shilpi Raj
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:12 IST








