
हाथी को दुनिया का सबसे शांत और समझदार जानवर माना जाता है. इसलिए लोग इनके सबसे करीब भी चले जाते हैं. इनके साथ खेलते हैं और मस्ती भी कर लेते हैं. लेकिन कभी भूलकर भी हाथी को इरिटेट न करें. उन्हें बिल्कुल न चिढ़ाएं, वरना वही हाल होगा जो इनका हुआ. क्योंकि गजराज को अगर एक बार गुस्सा आ गया तो वह कुछ भी नहीं देखते. यकीन न आए तो इस वीडियो को ही देख लीजिए.
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda)ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, अब इस बात का प्रमाण कि हाथी बेहद कोमल जानवर होते हैं. लेकिन वाइल्ड कभी भी वाइल्ड हो सकता है. कभी भी इस तरह की मूर्खतापूर्ण हरकतें इनके सामने न करें. कैप्शन पढ़कर ये समझ आता है कि उन्हें एक शख्स का रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया. बाद में उन्होंने बताया कि यह धर्मपुरी का वीडियो है और इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह दूसरों के लिए सबक की तरह होगा.
Anymore proof that elephants are gentle giants????????
But wild can be Wild anytime. Don’t try these idiotic antics ???????? pic.twitter.com/TpCFjcOFBO— Susanta Nanda (@susantananda3) May 11, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 13:44 IST








