
लखनऊ. यूपी में नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती जारी है. मतों की गिनती में बीजेपी प्रचंड जीत हासिल कर रही और रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है. प्रदेश के नगर निकायों में मिली जीत बीजेपी के लिये काफी अहम माना जा रही है. मेयर पद के चुनाव में भाजपा लगभग हर जगह आगे चल रही है. वहीं बरेली, झांसी, गाजियाबाद और अयोध्या के बाद बीजेपी ने मथुरा और मुरादाबाद में मेयर पद . पर जीत हासिल कर ली है.
मथुरा के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने जीत हासिल की. यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है. नगर निगम मेयर पार्षद से लेकर, नगर पालिका और नगर पंचायत तक बीजेपी ने बढ़त हासिल कर ली है. यही कारण है कि बीजेपी इस जीत का जश्न मनाएगी. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीजेपी शाम 4 बजे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न मनाएगी. सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जीत के इस जश्न में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं








