
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में सभी टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जद्दोजहत कर रही हैं. 58वें मुकाबले में लखनऊ और हैदराबाद की टीमें एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं. दोनों टीमों के लिए हर मुकाबला करो या मरो की स्थिति के समान हो चुका है. एक तरफ लखनऊ इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने से बचेगी. हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है.
हैदराबाद की टीम की बात करें तो पिछले मैच में टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. जिसमें हैदराबाद ने राजस्थान जैसी शानदार टीम को शिकस्त दी. वहीं, लखनऊ की टीम पिछले मैच में गुजरात से शिकस्त झेलकर आ रही है. इस मैच में लखनऊ के लिए वापसी काफी अहम होगी.
Author: Up Head Line
Views: 21








