PHOTOS: बाबा बागेश्वर के स्वागत के लिए खड़े रहे गिरिराज और रामकृपाल, ड्राइवर बने मनोज तिवारी, जमी रही भारी भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



पटना एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पंडित धीरेंद्र शासत्री के अनुयायी, समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता की भारी भीड़ रही. सांसद गिरिराज सिंह ने उनका स्वागत किया.

पटना एयरपोर्ट से जब बाबा धीरेंद्र निकले तो होटल पनाश तक सड़कों के दोनों किनारे बड़ी संख्या में लोग बाबा बागेश्वर के दर्शन को खड़े थे. होटल के बाहर तो इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई थी कि संभालने में पुलिस को नांकों चने चबाने पड़े. पटना एयरपोर्ट से होटल पनाश जाते वक्त खास नजारा तब दिखा बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेता मनोज तिवारी बाबा के ड्राइवर बन गए थे. जिसे देख सभी हैरान हो गए. मनोज तिवारी ने खुद बाबा की गाड़ी को ड्राइव करते हुए बाबा को होटल पहुंचाया. जब बीजेपी सांसद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेर लिए ये बड़े ही सौभाग्य की बात है कि मुझे बाबा का ड्राइवर बनने का मौका मिला है.. मनोज तिवारी ने कहा कि सभ्यता भी यही कहती है कि साधु संत की सेवा करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि बाबा ने खुद ही मुझे कहा कि मैं गाड़ी चलाओ तो मैं उनका ड्राइवर बन गया. उनके आदेश का पालन करना तो मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मंत्री तेज प्रताप यादव और आरजेडी नेताओं की तरफ से लगातार किये जा रहे विरोध पर कहा कि हमारी संस्कृति साधु संतों का स्वागत करने की है. तेज प्रताप यादव को लेकर उन्होंने कहा कि मैं उन्हें फोन करूंगा और खुद उन्हें बागेश्वर कथा श्रवण के लिए आमंत्रित करूंगा. मनोज तिवारी ने कहा बाबा कभी कोई गलत बात नहीं कहते हैं. मैं चाहता हूं कि वो नौबतपुर आए और बाबा की बातों को सुनें. जिसके बाद उनकी सारी शिकायत बाबा को लेकर खत्म हो जाएगी. मनोज तिवारी ने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कथा का श्रवण करें और बाबा का दिल से स्वागत करें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे