
निशा राठौड़/उदयपुर. आमतौर पर युवा पढ़ लिखकर विदेशों में नौकरी की चाह रखते हैं. लेकिन हम आपको उदयपुर के एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे है. जिन्होंने विदेश के लाखों के पैकेज को छोड़कर देश में आकर खेती करना का निश्चय किया और आज एक सफल एंटरप्रेन्योर बनकर देश के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे. जी हां कीर्ति और उनके पति इन दिनो स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे है और उनके पास अभी 10 हजार से भी अधिक पौधे मौजुद है.
विदेश में लाखों के पैकेज की नौकरी छोड़ी
दरअसल, उदयपुर के रहने वाले कीर्ति सिंघवी और सौरव सिंघवी यूरोप के नॉर्वे शहर में रहा करता थे औरलाखो के पैकेज की अच्छी खासी जॉब होने बावजूद भी मन में अपनेदेश में रह कर कुछ करने का ख्वाहिश थी. इसके बाद इन्होंने इंडिया आ कर खेती करने का मन बनाया और वे इंडिया सिर्फ खेत के उद्देश्य से आए.
बच्चों की पसंद के चलते शुरू की स्टोबेरी की फार्मिंग
कीर्ति सिंघवी ने बताया कि जब युरोप देश में रहा करते थे. तो वहां पर उनके बच्चों को स्ट्रॉबेरीज काफी ज्यादा पसंद थी. वह कई बार खेतों सेचुन कर स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी लाया करते थे. इस वजह से उन्होंने यहां स्ट्रॉबेरी की फार्मिंग शुरू की. शुरुआत में उनके पास करीब 2 हजार पौधे थे और अभी 10 हजार से भी अधिक पौधे मौजुद है. जिनसे गर्मियों मेंप्रतिदिन 20 किलो अधिक स्ट्रॉबेरी हार्वेस्ट की जा रही है.
कीर्ति सिंघवी ने बताया कि जब उन्होंने उदयपुर शहर में आ कर गोगुंदा कस्बे में जमीन खरीदी तब जमीन को समतल करने और खेती योग्य बनाने के लिए करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए थे. लेकिन जब से स्ट्राबेरी की खेती शुरु की है तब से करीब 12 से 15 लाख रुपए का सालाना मुनाफाकमारहेहै.
स्ट्रॉबेरी के पौधे के लिए जरुरी है नेचुरल एनवायरमेंट
कीर्ति का कहना है कि उदयपुर के मौसम कई बार बदलता रहता है. इसी के चलते स्टॉबरी के पौधों को जिंदा रखने के लिए उनके आसपास अन्य पौधे लगाए गए हैं जिससे स्ट्रौबरी के पौधे को पनपने में मदद मिल सके. उनके खेत पर स्ट्रॉबेरी के अलावा भी अन्य कई प्रकार की देशी विदेशी सब्जियां और फलदार पौधे भी लगाए गए है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:33 IST








