मेवाती मेडिकल कॉलेज का हाल; कोरोना काल में संजीवनी बने…अब धूल फांक रहे ऑक्सीजन प्लांट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नूह: राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां करोड़ों की लागत से कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से धूल फांक रहे हैं. प्लांट होने के बावजूद मरीजों के लिए बाहर से लाखों की ऑक्सीजन प्रतिमाह बाहर से मंगवाई जा रही है.

नूंह जिले के लोगों के लिए करोड़ों की लागत से बनाया गया मेडिकल कॉलेज सफेद हाथी साबित हो रहा है. मेडिकल कॉलेज निदेशक पर समय-समय पर कई गंभीर आरोप भी लगते रहे हैं. ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में नहीं होने से साफ है कि यहां सिस्टम फॉलो नहीं किया जा रहा है. बता दें कि कोरोना काल में जब ऑक्सीजन के लिए भारी किल्लत हो रही थी तब पीएम केयर्स फंड तथा सीएसआर योजना के तहत मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में 4-5 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे.

कोरोना काल में बढ़ी थी सुविधाएं
जानकारी के मुताबिक, इन ऑक्सीजन प्लांट पर दो-तीन करोड़ रुपये खर्च हुए थे. मेडिकल कॉलेज में पीएम केयर्स फंड द्वारा 1000-1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट तथा सीएसआर के तहत मारुति एवं आईआईटी कानपुर की मदद से 500-500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे. इनके अलावा 10 किलोलीटर क्षमता का लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक भी बनाया गया था. इस टैंक में ऑक्सीजन को लाकर खाली किया जा सकता था, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे इस्तेमाल किया जा सके.

सरकार नहीं दे रही ध्यान
सीएलपी के उप नेता विधायक आफताब अहमद का कहना है कि मेडिकल कॉलेज से इलाके के लोगों को बहुत उम्मीदें थीं. कांग्रेस सरकार के समय में इस मेडिकल कॉलेज को जनता के लिए समर्पित किया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार इस मेडिकल कॉलेज का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो रहा है. मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनों से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक काम नहीं कर रहे हैं. यहां डॉक्टरों व स्टाफ के अलावा अन्य संसाधनों की कमी है. सरकार के सामने इन मुद्दों को कई बार उठाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

मेडिकल कॉलेज में सब सही
वहीं मेडिकल कालेज निदेशक डॉ. पवन गोयल ने ऑक्सीजन प्लांट को सुचारू बताया. कहा कि लिक्विड टैंक से तथा ऑक्सीजन सिलेंडर से ही पूर्ति हो जाती है, जबकि चार ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत ही नही पड़ती.

Tags: Mewat news, Nuh News, Oxygen Plant

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे