Panipat News : जहर निगलकर एसपीओ ने दी जान, मौत से पहले डॉक्टर से बोला- मुझे गलत फंसाया गया, नहीं हूं दोषी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


परीक्षा ठाकुर/पानीपत. हरियाणा के पानीपत में जिला जेल में शुक्रवार को स्पेशल पुलिस ऑफिसर ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दोपहर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे पहले उसने डॉक्टर से कहा कि उसे गलत फंसाया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

गांव राजाखेड़ी निवासी बलराज एस्कॉर्ट गार्द में ड्यूटी पर तैनात था, जहां शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली गोलियां खा ली. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. जेल स्टाफ ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को सूचना दी और बलराज को जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई. वह बीते करीब साढ़े चार साल से पानीपत पुलिस में सेवारत थे. वह तीन बच्चों का पिता था. परिजनों को भी उनकी आत्महत्या करने का कारण नहीं पता है.

क्या राज हो जाएगा दफन
मृतक बलराज के साले सतीश कुमार ने बताया कि बलराज शुक्रवार सुबह घर से ठीक अवस्था में ड्यूटी पर गए थे, कुछ ही घंटों में उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि बलराज ने जहर खा लिया है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से बातचीत की. डॉक्टर ने बताया कि बलराज ने आखिरी शब्द यही कहा था कि मुझे गलत फंसाया गया है, मेरा कोई कसूर नहीं है. इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर डाल दिया गया था. उन्हें नहीं पता कि जीजा किस केस में फंसाने की बात कर रहे थे. दूसरी ओर थाना प्रभारी का कहना है कि उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है, न ही कोई जांच लंबित है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे