
हाइलाइट्स
धौलपुर के बसेड़ी इलाके की है घटना
शुक्रवार रात को सोते हुए सांप ने डसा
देवरानी और जेठानी का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
हरवीर शर्मा.
धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना इलाके में एक जहरीले सांप (Poisonous Snake) ने रात को सो रही दो महिलाओं को काट लिया. सर्पदंश का शिकार हुई दोनों महिलाएं देवरानी-जेठानी (Devrani and Jethani) हैं. वे दोनों पास-पास सो रही थी. सांप के काटने से बेहोश हुई दोनों महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी हालात गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा. वहां अभी दोनों का इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं.
जानकारी के अनुसार महिलाओं को सांप के काटने की घटना बसेड़ी थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में शुक्रवार आधी रात को हुई. ग्रामीणों ने बताया कि जेठानी केसन देई (26) पत्नी गोरेलाल और उसकी देवरानी रामा (25) पत्नी बाबू सिंह कुशवाहा शुक्रवार को रात को चारपाई पर अपने घर सो रही थी. उसी दौरान दोनों को एक जहरीले सांप ने काट लिया. सांप के काटते ही दोनों महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी.
आपके शहर से (धौलपुर)
OMG: डॉक्टर के घर में मिले कोबरा सांप के 15 बच्चे, चकरा गया स्नैक कैचर, जानें कहां-कहां छिपे थे
पीड़ित दोनों महिलाओं को धौलपुर जिला अस्पताल किया रेफर
महिलाओं के चीखने चिल्लाने पर घर वाले जागकर वहां पहुंचे. सांप काटने की बात पता चलने पर वे उनको लेकर तुरंत बसेड़ी अस्पताल पहुंचे. वहां रातभर दोनों महिलाओं का उपचार किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं की हालत में सुधार ना होने पर उन्हें शनिवार को सुबह जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहां डॉक्टर्स की देखरेख में दोनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है.
बूंदी में डॉक्टर के घर मिले कोबरा सांप के 15 बच्चे
उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में अक्सर सांप और अन्य जहरीले जीव अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं. पिछले दिनों बूंदी में एक डॉक्टर के घर पर कोबरा सांपों का कुनबा मिला था. वहां डॉक्टर के घर में एक दो नहीं बल्कि कोबरा सांप के 15 बच्चे मिले थे. कोबरा सांप के ये बच्चे अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए थे. सूचना पर मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने उनको पकड़ा. वहीं कोटा में कलक्टर आवास में भी करीब साढ़े पांच फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया था. कलेक्टर आवास में कोबरा सांप देखकर वहां मौजूद गार्ड्स के हलक सूख गए थे. बाद में वहां भी स्नेक कैचर को बुलाकर सांप को रेस्क्यू किया गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dholpur news, Rajasthan news, Snake, Snakebite
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 14:53 IST








