रिपोर्ट- अभिषेक जायसवाल
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. वाराणसी में युवाओं के लिए जॉब की बौछार होने वाली है. इसके लिए वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 2 दिनों का मेगा जॉब फेयर लगाया जाएगा. 20 और 21 मई को लगने वाले इस जॉब फेयर में करीब 2 हजार युवाओं को जॉब मिलेगा.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वीसी प्रोफेसर ए के त्यागी ने बताया कि इस जॉब फेयर में 50 मल्टीनेशनल कम्पनियां युवाओ को जॉब देगी. 20 और 21 मई को इस मेले का आयोजन होगा.इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया भी शुरू हो गई है.- विश्वविद्यालय के ऑफिसियल वेबसाइट www.mgkvp.ac.in पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकतें है. विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के अलावा सम्बंधित कॉलेज के स्टूडेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकतें हैं.
आपके शहर से (वाराणसी)

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पर घूसखोरी का लगा ‘कलंक’! 1 लाख रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Varanasi Nagar Nigam Chunav 2023 Live: वाराणसी में BJP को भारी बढ़त, अशोक तिवारी 18000 वोटों से आगे

Varanasi Gold Rate: खुशखबरी! सोने का भाव ठहरा, चांदी 700 रुपये फिसली, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Shani Jayanti 2023: ऐसा करने से शनि देव होते हैं नाराज, काशी के ज्योतिषी से जानें शनि जयंती पर कैसे करें पूजा

Gyanvapi Verdict : कथित फव्वारा या शिवलिंग ? वैज्ञानिक जांच से खुलेगा राज, हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

Varanasi News: विमान से उतरिये ई-बस से जाइए घर, वाराणसी में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Varanasi Weather Alert: वाराणसी में प्रचंड गर्मी, जानिए क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

UP Weather Updates: वाराणसी में बढ़ते तापमान से हाल बेहाल! IMD ने जारी की चेतावनी

ज्ञानवापी का ‘शिवलिंग’ कितना पुराना साइंटिफिक सर्वे के जरिए लगाया जाएगा पता, हाईकोर्ट ने पलटा वाराणसी के जिला जज का फैसला

Varanasi News: BHU में लगी अनोखी प्रदर्शनी, पेंटिंग के जरिए बता रहे पक्षियों का दर्द

Varanasi News: नाविकों के बाद होटल और लॉज मालिकों पर नकेल कसेगा निगम, इस वजह से उठाया कदम
इन नामचीन कंपनियों में मिलेगी नौकरी
इस जॉब फेयर में Paytm, ओकाया, बजाज, स्विगी, जोमैटो, BYJUS,एचडी बी फाइनेंस, हिटाची जैसी तमाम नामचीन कंपनियां युवाओं को रोजगार देगी. विश्वविद्यालय के पीआरओ नवरत्न सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स को परेशानी न हो इसके लिए सीनियर स्टूडेंट्स की एक टीम भी बनाई गई है जो इन युवाओं की मदद करेगी.इसके अलावा कैंपस में इसको लेकर जानकारी भी पोस्टर के जरिए स्टूडेंट्स को दी जा रही है. इस जॉब फेयर से पहले ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन भी विश्वविद्यालय में किया जा रहा है.
पिछलें साल 1140 युवाओं को मिला था रोजगार
बताते चलें कि पिछले साल इस जॉब फेयर में 1140 युवाओं को अलग अलग कम्पनियों में जॉब मिली थी. जिनका पैकेज 2 से 5 लाख तक रुपये तक था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Job and career, PM Modi, UP Jobs, UP news, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 14:33 IST








