टाइगर का भोजन चुरा रही थी बाघिन, फ‍िर दोनों में हुई खूनी जंग, लेकिन जीता कौन ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वन्यजीव कई मायनों में दिलचस्प हैं, और यदि आप उनमें से हैं जो जंगली जानवरों और जंगल से जुडे वीडियोज देखना पसंद करते हैं तो आपको यह क्‍ल‍िप जरूर देखनी चाहिए. YouTube पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बाघिन एक टाइगर का भोजन चुराने की कोशिश करती दिख रही है. हालांकि, जैसे ही टाइगर को इसकी जानकारी मिली, दोनों के बीच खूनी जंग शुरू हो गई.

वीडियो को यूट्यूब पर लेटेस्ट साइटिंग्स (Latest Sightings) पेज पर शेयर किया गया है. तकरीबन ढाई मिनट के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघिन को सड़क पर पड़ा एक हिरन दिखाई देता है. उसे लगता है कि आज का भोजन तो मिल गया. लेकिन यह इतना आसान नहीं है, जितना वह उम्‍मीद कर रही है. कुछ ही दूर पर एक टाइगर बैठा है. हिरण उसका श‍िकार था. जैसे ही बाघिन उसका भोजन चुराने की कोशिश करती है, टाइगर को पता चल जाता है. फ‍िर वह जोरदार अटैक करता है;

” isDesktop=”true” id=”6184499″ >

टाइगर बाघिन को वहां से दूर खदेड़ने में कामयाब
दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है और आख‍िरकार टाइगर बाघिन को वहां से दूर खदेड़ने में कामयाब हो जाता है; फोटो के साथ कैप्‍शन में लिखा गया है कि यह वीडियो रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का है और मूल रूप से विजय कुमावत द्वारा शूट किया गया था. यह पोस्ट अभी दो दिन पहले शेयर की गई थी. तब से अब तक इसे 2200 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

बिग कैट्स की तेजी देखने के लायक
शेयर को कई कमेंट्स भी मिले हैं. कई लोग क्लिप देखकर दंग रह गए. एक व्यक्ति ने लिखा, मुझे अच्छा लगा कि टाइगर कैसे वहां खड़ा होकर देखता रहता है. उसे पहले से पता है कि बाघ‍िन जीत नहीं सकती. वह बस उसके शांत होने का इंतजार कर रहा है. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, यह बहुत बड़ा टाइगर है! जब तक मैंने इसे लाइव नहीं देखा था तब तक मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि टाइगर ऐसा भी होता है. सुंदर जानवर! तीसरे ने लिखा, यह देखना हमेशा आश्चर्यजनक होता है कि बिग कैट्स कितनी तेज होती हैं. किसी भी हरकत पर वह तुरंत प्रत‍िक्रिया देती हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news, Wildlife Viral Video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे