Tiger Reserve: पेंच टाइगर रिजर्व में 7 शावकों का जन्म, और बढ़ा बाघों का कुनबा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजहर खान/सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से नन्हे शावकों की किलकारी गूंजी है. पेंच टाइगर रिजर्व में शावकों के जन्म होने की खबर से एक बार फिर पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारियों में खुशी की लहर है. जानकारी के अनुसार टाइगर रिजर्व के कोर एरिया की 2 बाघिनों ने शावकों को हाल ही में जन्म दिया है.

बताया जा रहा है टाइगर रिजर्व की बीजामट्टा बाघिन ने 4 शावकों और बाघिन बास नाला ने 3 शावकों को जन्म दिया है. दोनों बाघिन करीब 1 से 2 माह के शावकों के साथ जंगल क्षेत्र में विचरण करती गश्ती दल को नजर आई हैं. शावकों की कुछ फोटो भी सामने आई हैं. इसकी आधिकारिक पुष्टि पेंच प्रबंधन द्वारा कर दी गई है. शावकों के आने से एक बार फिर पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबे में बड़ा इजाफा हुआ है.

रिजर्व में 80 से अधिक टाइगर
डिप्टी डायरेक्टर पेंच टाइगर रिजर्व रजनीश सिंह ने बताया कि सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में 80 से अधिक बाघों के होने का अनुमान है. फिलहाल रिजर्व के कर्माझिरी परिक्षेत्र में एक साथ दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है.पेंच टाइगर रिजर्व के वन अमले के द्वारा गश्‍ती के दौरान दो बाघिनों के साथ शावकों को देखा गया है. गश्ती दल ने बीजामट्टा बाघिन के साथ 4 शावक तथा बांसनाला बाघिन के साथ 3 शावक देखे हैं. दोनो बाघिनों के शावक 1 से 2 महीने के हैं. प्रत्येक कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है. वहीं, पेंच परिवार में 7 नए सदस्यों की एंट्री होने को लेकर प्रबंधन और अभी अधिकारी कर्मचारी बेहद खुश हैं.

बाघिनों के क्षेत्र की मॉनिटरिंग
बाघिन और शावकों को सबसे पहले पेंच टाइगर रिजर्व के गश्ती दल ने देखा है और इस बात की जानकारी पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के पास पहुंची. अधिकारियों ने फिलहाल जिन क्षेत्र में बाघिन और शावक देखे गए हैं, उस क्षेत्र की मॉनिटरिंग और वन अमले की गश्ती बढ़ा दी गई है. क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाकर बाघिन और शावकों के मूवमेंट की निगरानी की जा रही है.

पर्यटक भी कर रहे इंतजार
बता दें कि बाघों का दीदार करने में विशेष रुचि रखने वाले पर्यटक और वन्यजीव प्रेमी बाघिन और शावकों को एक साथ देखने में खासी दिलचस्पी रखते हैं. वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भी शावकों की फोटो को कैमरे में कैद करना चाहते हैं. जैसे ही देश और दुनिया के पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच पेंच टाइगर रिजर्व में शावकों के जन्म होने की यह खबर पहुंची, वे भी रिजर्व आकर शावकों के दीदार करने के लिए उत्सुक हैं.

Tags: Mp news, Seoni news, Tiger reserve, Wildlife news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे