नई दिल्ली. अब भले ही थिएटर्स पूरी तरह से खुल चुके हैं, लेकिन आज भी दर्शकों के बीच ओटीटी का क्रेज कम नहीं हुआ है. आज भी ऐसे बहुत लोग हैं जिन्हें अपने घरों में बैठकर ही फिल्में और वेब सीरीज का आनंद उठाने में मजा आता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज आपके लिए नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों और 10 वेब सीरीज की लिस्ट लाए हैं. तो चलिए देखते हैं कौन-सी हैं वो फिल्में और वेब सीरीज जिन्हें सबसे ज्यादा बार देखा गया है.
अगर नेटफ्लिक्स की टॉप फिल्म की बात करें तो इस हफ्ते इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का जलवा रहा है. रणबीर और श्रद्धा स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ इस हफ्ते की टॉप फिल्म रही है. वहीं टॉप 10 फिल्मों में रणबीर कपूर की ही एक और फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ छठे नंबर पर रही है. श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘ओके जानु ’ फिल्म टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है.
‘दसरा’ का भी रहा जलवा-
टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में साउथ के नेचुरल स्टार नानी की फिल्म दसरा भी शामिल है. हिंदी भाषा में ये फिल्म दूसरे स्थान पर रही तो वहीं तमिल भाषा में इस फिल्म को आठवां स्थान मिला. इसके अलावा टॉप 10 फिल्मों में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ भी शामिल है. ‘मीटर’ और ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ भी टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

(फोटो साभार- instagram @netflix_in)
इन सीरीज को मिला सबसे ज्यादा प्यार-
अब अगर नेटफ्लिक्स की टॉप 10 वेब सीरीज की बात करें तो ‘स्वीट टूथ सीजन 2’, ‘टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स’ , ‘वेडनेसडे’, ‘ट्रू ब्यूटी’ जैसी सीरीज का जलवा रहा है. इस लिस्ट में ‘क्वीन चार्लोट ए . ब्रिजर्टन स्टोरी’ टॉप पर रही है. इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं ‘राणा नायडू’ को चौथा स्थान मिला है. ये वेब सीरीज कई हफ्तों से टॉप 10 में बनी हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Netflix, Netflix india, Ranbir kapoor, Shraddha kapoor
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 14:05 IST








