CBSE 10th Result 2023 : कैटरर्स का बेटा बनना चाहता है IAS, CBSE 12वीं में हासिल किए 97.4 अंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अरविंद शर्मा/भिण्ड : चंबल क्षेत्र में एक गरीब परिवार के बेटे ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. दीप सिंह कुशवाहा नाम का यह विद्यार्थी अब यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहता है, वहीं उसके पिता का कहना है कि शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाले बेटे काभविष्य बेहतर करने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

लोग दे रहे बधाई
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही सीबीएसई की 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित होने की सूचना आई तो लाखों छात्रों के दिल की धड़कन बढ़ गई, भिंड का दीप सिंह कुशवाहा भी उन्हीं में से एक है. हालांकि दीप सिंह को ये तो पता था कि पास हो जाऊंगा, लेकिन कितने अंक मिलेंगे इसे लेकर मन में एक चिंता भरी जिज्ञासा थी. अचानक स्कूल से एक अध्यापक का फोन आया कि तुमने जिले में टॉप किया है. इसके बाद तो घर में खुशियों की झड़ी लग गई. परिचित फोन पर बधाई देने लगे.

12वीं क्लास के इस टॉपर का कहना है कि पिता एक किसान होने के साथ ही रेलवे में प्राइवेट नौकरी के तहत केटरिंग का काम करते हैं. पिताजी जी ने कभी पढ़ाई को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया, लेकिन शुरू से ही मुझे पढ़ने में रुचि रही. स्कूल में भी टीचर्स का पूरा सहयोग मिलता रहा.

पिता ब्रजराज सिंह बेटे की सफलता से हैं खुश
सीबीएसई की क्लास 10वीं में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे लेकिन 12वीं में प्रदर्शन बेहतर रहा है. दीप सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के टीचर्स को दिया है, वहीं पिता ब्रजराज सिंह अपने बेटे की सफलता से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि बेटा जो भी आगे करना चाहता है, उसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा.

सफलता के लिए इतने घंटे पढ़ाई करना जरूरी
जब न्यूज 18 संवाददाता ने दीप सिंह से उसकी सफलता का राज जानना चाहा तो उसका कहना था कि 10वीं हो या 12वीं क्लास, मैंने सिर्फ 5 से 6 घंटे मन लगाकर पढ़ाई की है. स्कूल में हर माह होने वाले असेसमेंट टेस्ट से भी सहायता मिली.मोबाइल का उपयोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही किया. टीवी देखने का समय भी निश्चित था. दीप सिंह का कहना है कि विद्यार्थियों को ऐसे कोई शौक नही पालने चाहिए, जिनके कारण पढ़ाई से ध्यान भटके.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे