रिपोर्ट- प्रदीप साहू
चरखी दादरी. बाढड़ा हलका से जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला ने हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर विपक्षियों पर कटाक्ष किया है. उन्होंने दावा कि दोनों ही पार्टियो का गठजोड़ मजबूत है. विरोधी बेमतलब की अफवाह फैलाते हैं. नैना चौटाला ने कहा, विरोधियों का काम तो केवल कौवे की तरह कांव-कांव करना है.
विधायक नैना चौटाला ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन फेविकोल जोड़ की तरह मजबूत है. चुनाव के बाद तक का यह गठबंधन है और पूरे 5 साल सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगा. विपक्षी दलों की टिप्पणियों से गठबंधन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
विधायक नैना चौटाला चरखी दादरी के कस्बा बाढड़ा में पहुंची थीं और अनाजमंडी में किसानों की समस्याएं भी सुनीं. इस दौरान उन्होंने गांव नांधा में नये स्कूल भवन का उद्घाटन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपए की परियोजनाएं सौगात में दी. विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार हर व्यक्ति को नजर में रखते हुए विकास कार्यों पर ध्यान दे रही है. यही कारण है कि सरकार की योजनाओं का सीधे रूप से आम लोगों को फायदा मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि आज बाढडा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं चल रही हैं.
आपके शहर से (चरखी दादरी)

Cyber Crime: 35 राज्य, 28 हजार लोग और 100 करोड़ की धोखाधड़ी, ठग ऐसे फंसाते थे जाल में, हो गया बड़ा खुलासा

कैंसर की नकली दवा बेचने वाले इंटरनेशनल रैकेट का खुलासा, टर्की से कनेक्शन, मास्टमाइंड गिरफ्तार

Board Result 2023 Date: इन राज्यों का बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

मर्डर केसः जिस दुकान में काम करता था, उसी के पीछे फेंक गए शव, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Education Board: भारत में हैं 72 एजुकेशन बोर्ड, कितनों को मिली मान्यता, कितने हैं विदेशी? जानें सबकुछ

NEET UG 2023 : बेटी के साथ 49 साल के पिता ने भी दी नीट परीक्षा, डॉक्टर बनने का है सपना

इन 2 राज्यों के बाद अब हरियाणा में भी टैक्स फ्री हुई The Kerala Story

रास्ता भूली बुजुर्ग महिला…आश्रम पहुंचाई गई, फिर दादी को घर ले जाने आया पाकिस्तानी पोता

एक साल से घर में कैद 2 बहनें, कमरे में अंधेरा और बदबू ही बदबू, जानें-आखिर क्यों हुई ऐसी हालत?

NEET विवाद: NTA की सफाई- ‘कपड़े उतरवाकर या बदलवाकर नहीं की गई कोई जांच’
विधायक नैना चौटाला ने दिल्ली में धरनारत खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि महिला पहलवानों के साथ उचित न्याय होना चाहिए. जजपा पार्टी भी महिला पहलवानों के साथ है. हमारी बेटियों ने देश का तिरंगा संसार के कोने-कोने में लहराया है. दोषी कोई भी हो उसे उसके अपराध कि सजा मिलनी चाहिए.
वहीं, किसानों की समस्याएं सुनते हुए नैना ने कहा कि सरसों की खरीद के लिए किसानों को दो दिन का समय कम मिला है. यही कारण है कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लाइनों में लगना पड़ा. इस बारे में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के माध्यम से सीएम से समाधान बारे बात की जाएगी और किसानों को फसल बेचने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Haryana latest news, Haryana news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:37 IST








