UP Nagar Nikay Chunav: क्या फर्जी वोटिंग हुई? बड़ी साजिश करने वाला कैंडिडेट पहुंचा जेल, हैरतअंगेज मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक माथुर/ हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जिले में एक सभासद प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के लिए अपराध का ऐसा रास्ता चुना, जिसने उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. सभासद प्रत्याशी को जब लगा कि जनता के वोट उसे नहीं मिल रहे हैं, तो उसने जनसेवा केन्द्र पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर फर्जी वोटिंग कराने का प्रयास किया. सभासद प्रत्याशी फर्जी आधार कार्ड से वोट डलवाने में कामयाब हो पाता, लेकिन उससे पहले ही हापुड़ पुलिस ने उसे धर लिया. पकड़ा गया प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी से है. पुलिस ने उसे जनसेवा केन्द्र संचालक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, हाजी जहीरउद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन हापुड़ की नगर पालिका परिषद पिलखुवा के मौहल्ला सद्दीकपुरा से बीएसपी का सभासद प्रत्याशी है. पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरूण मिश्रा ने बताया निकाय चुनाव में वोटिंग के समय हाजी जहीरउद्दीन ने चुनाव जीतने के लिए फर्जी वोटिंग कराने की कोशिश की. इसके लिए उसने पास के ही मौहम्मद परवेज सेफी पुत्र जफरूद्दीन निवासी गांधी रोड पिलखुवा के जनसेवा केन्द्र पर जाकर फर्जी आधार कार्ड बनवाने शुरू कर दिए.

50 फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद

मिश्रा ने बताया पिलखुवा क्षेत्र में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी द्वारा वोटिंग कराने के लिए फर्जी आधार बनवाने की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने जनसेवा केन्द्र पर छापामार कार्रवाई की. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 50 फर्जी आधार कार्ड, 1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर, दो फिंगरप्रिंट रीडर डिवाइस, 1 डाईकटर मशीन, एक लैमीनेटिंग मशीन, 8 फोटो पेपरशीट सहित वार्ड नंबर 25 की वोटर लिस्ट बरामद की.

मिश्रा ने बताया कि यह मामला गुरुवार 11 मई का है, जब वोटिंग के दौरान इस प्रत्याशी ने फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की. प्रत्याशी को लगा कि वह चुनाव नहीं जीत सकता इसलिए उसने फर्जी आधार कार्ड से वोटिंग करानी चाही. पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

Tags: Fake Aadhar Card, Hapur News, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे