
रिपोर्ट: अर्पित बड़कुल
दमोह. मध्यप्रदेश के दमोह जिले के किसानों ने फरवरी के महीने में खरबूजे के बीजों की रोपाई कर फसल को तैयार किया था. उम्मीद थी कि तेज गर्मी पड़ने से मीठे और रसीले खरबूजे मिलेंगे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था. अप्रैल महीने में हुई बेमौसम बारिश ने सारे अरमानों परपानी फेर दिया. खेतों में पानी भर जाने के कारण खरबूजे सड़ गए.
ठंडे प्रदेशों में खरबूजे की फसल को अप्रैल और मई के महीने में लगाया जाता है, लेकिन बुंदेलखंड में गर्मी इससे पहले ही शुरू हो जाती है, जिसे देखते हुए किसान फरवरी मार्च में इसकी रोपाई कर देते हैं. प्रारंभिक सिंचाई बीज रोपाई के तुरंत बाद कर दी जाती है. खरबूजेकी फसल को एक सप्ताह में दो बार सिंचाई की आवश्यकता होती है. इसके बाद पानी बिल्कुल नहीं दिया जाता. लेकिन इस बार बिल्कुल उलटा हो गया, किसानों ने बीज रोपने के बाद भरपूर सिंचाई कर दी और जब इनके पकने का समय आया तो इंद्रदेव ने बिना जरूरत पानी की झड़ी लगा दी, नतीजतन खरबूजे की फसल बर्बाद हो गई.
खरबूजे के पौधों के अच्छे विकास के लिए 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है. लगातार बारिश और अधिक ठंडा मौसम इस फसल के लिए हानिकारक होता है. और बदलते मानसून के साथ यही हुआ बीते दिनों दमोह जिले में बेमौसम बरसात के चलते पारा गिरता गया जिस कारण पूरे क्षेत्र में ठंडक घुली रही जो खरबूजे की फसल के लिए घातक रही.
लगभग 70 फीसदी फसल हुई बर्बाद
कृषि वैज्ञानिक इमरान अंसारी ने बताया कि मप्र में पिछले दिनों तेज वर्षा के कारण काली मिट्टी वाले खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. जिसके कारण खरबूजा और तरबूज की फसल को 70% नुकसान पहुंचा है. खेत में खरबूजे की फसल की तुड़ाई कर रही मजदूर महिला नीतू ने बताया कि बीते 2 दिनों से हम सभी महिलाएं चीमरी तोड़ रहे लेकिन जो मुनाफा किसान को होना चाहिए था वो नहीं हो पा रहा क्योकि बारिश के कारण फसल पूरी चौपट हो चुकी है.
किसान प्रदीप यादव ने बताया कि डेढ़ एकड़ खेत में चीमरी की फसल लगाई थी जिसमे लागत अधिक आने से जो मुनाफा होना था वह मिला नहीं जबकि इस फसल को तैयार करने मेंकरीब 70 से 80 हजार रुपये का खर्चा आया था. बेमौसम बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई. ये नहीं है कि यह फसल फायदेमंद नहीं है बल्कि बेमौसम बारिश की मार नहीं झेल पाई फसल इस कारण फसल चौपट हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Damoh News, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:15 IST








