घर में ज्‍यादा आ रहे मच्‍छर, तो सबसे पहले अपना साबुन चेक की‍जिए, साइंटिस्‍ट ने कहा-इसमें छिपी है वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गर्मियों का मौसम आते ही घरों में मच्‍छरों का अटैक शुरू हो जाता है. इन्‍हें भगाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. कोई क्‍वाइल जलाता है, तो कोई सेंट वाली अगरबत्‍ती. कोई धुआं करता है तो क्रीम लगाकर बैठ जाता है. लेकिन इसके बाद भी अगर आपके घर में मच्‍छरों की संख्‍या कम नहीं हो रही तो एक बार अपना साबुन चेक कीजिए. वर्जीनिया पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट और स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक अध्‍ययन में पाया कि कुछ साबुन मच्‍छरों के लिए चुंबक की तरह काम करते हैं.

जर्नल आईसाइंस में पब्‍ल‍िश रिपोर्ट के मुताबिक, पांच तरह की चीजें मच्‍छरों को सबसे ज्‍यादा आकर्षित करती हैं. इनमें अमेरिका में इस्‍तेमाल हो रहे साबुन के चार ब्रांड और मच्‍छर की एक खास प्रजात‍ि शामिल है. रिसर्च में पाया गया कि फलों की महक वाले और नींबू की महक वाले साबुन मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर पर फूलों की सुगंध लगाने से मच्छरों के लिए इंसानों और पौधों के बीच अंतर करना मुश्किल होता है. वे पौधा समझ लेते हैं और चुंबक की तरह आकर्षित होते हैं.

वैज्ञानिकों ने क्‍या पाई मुख्‍य वजह
शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में वालंटियर्स को कई तरह के साबुन लगाकर रखा. फ‍िर मच्‍छरों के उनके पास आने की स्थित‍ि का विश्लेषण किया. पता चला कि जिन लोगों ने फूलों या नींबू की सुगंध वाले साबुन लगाए थे, उनके आसपास मच्‍छरों की संख्‍या काफी ज्‍यादा थी. हालांकि, सभी साबुनों के साथ ऐसा नहीं था. अमेरिका में इस्‍तेमाल हो रहे कुछ साबुन के साथ यह था. भारत में भी इनमें से कुछ साबुन का प्रयोग लोग करते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, मच्‍छर फूल वाली सुगंध की ओर इसल‍िए आकर्षित होते हैं क्‍योंकि जब उन्‍हें चूसने के लिए खून नहीं मिलता तो वह फूलों का रस ही चूसते हैं. इसल‍िए वह सुगंध उन्‍हें पसंद है.

आख‍िर कैसे भगाएं
स्टडी में पाया गया कि नारियल के सेंट से मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है. रिसर्च के लेखक क्लेमेंट विनागर ने कहा, साबुन की गंध मच्छर की गंध की प्रोफाइल को बदल देती है. नारियल और वेनिला का सुगंध मच्‍छरों को पसंद नहीं, इसल‍िए वे करीब नहीं आते. अगर आप इनसे स्‍नान करते हैं तो रिसर्च के मुताबिक, मच्‍छर आपके करीब भी नहीं फटकेंगे. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का मानना है कि नारियल का तेल एक नेचुरल डिटरेंट यानी दवा की तरह है. इसल‍िए अगर आप मच्‍छरों से निजात पाना चाहते हैं तो शरीर पर नारियल तेल लगाएं. नारियल साबुन का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. अरोमा ऑयल यानी खुशबू वाले तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tags: Bizarre news, Mosquitoes, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे