Cyclone Mocha: चक्रवात ‘मोचा’ से नॉर्थ ईस्ट में आज जोरदार बारिश, IMD ने तूफान से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ लगभग 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा.
13 मई को ‘मोचा’ कॉक्स बाजार से 760 और सिटवे से 690 किमी. दूर.
14 मई की दोपहर को इसके तट को 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार करने की उम्मीद.

नई दिल्ली. पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित अत्यंत प्रचण्ड चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ (Cyclone Mocha) पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है. इस ‘मोचा’ तूफान का उच्चारण ‘मोखा’ (Mokha) है और 13 मई को यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 565 किमी. उत्तरपश्चिम, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 760 किमी. दक्षिण-पश्चिम और सिटवे (म्यांमार) से 690 किमी दक्षिण-पश्चिम दिशा में मौजूद है. 14 मई की दोपहर के आसपास इसके एक अति-प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में सिटवे (म्यांमार) के करीब क्यौकप्यू (म्यांमार) और दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के बीच तट को 150-160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से पार करने की उम्मीद है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) आईएमडी ने कहा है कि साइक्लोन ‘मोचा’ में हवा की रफ्तार 175 किमी. प्रति घंटे को भी पार करने की संभावना है. ‘मोचा’ के असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 मई को अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश (Rainfall) होने की संभावना है. नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा और मिजोरम में भी कई जगहों पर आज भारी बरसात हो सकती है. जबकि नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में मोचा के असर से 14 मई को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

नॉर्थ ईस्ट में ‘मोचा’ का कहर
‘मोचा’ के कारण अंडमान द्वीप समूह में 13 मई की सुबह तक 50-60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में साइक्लोन ‘मोचा’ के कारण 14 मई को 50 से 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. अंडमान सागर के ऊपर खासकर उत्तरी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र आज बहुत उग्र रह सकता है. वहीं पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र उफान पर है और ये हालात 14 मई की सुबह तक जारी रहने वाले हैं. इसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा.

साइक्लोन ‘मोचा’ बेहद भीषण तूफान में बदला, पोर्ट ब्लेयर से 530 KM दूर, NDRF ने बंगाल के दीघा में 8 टीमों को किया तैनात

नुकसान की आशंका
आईएमडी ने मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में कमजोर और असुरक्षित ढांचों को मामूली नुकसान पहुंचने की आशंका जाहिर की है. भारी बारिश के कारण कच्ची सड़क में कुछ दरारें पड़ सकती हैं और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना है. तेज आंधी से छोटे पेड़ उखड़ सकते हैं और पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं. छोटे पेड़ों- जैसे केला, ड्रमस्टिक और पपीता आदि को बड़ा नुकसान हो सकता है. इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तूफान और बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचेगा. आईएमडी ने पके फलों को तुरंत तोड़ने और फसलों की तुरंत कटाई करने का सुझाव दिया है. इसके साथ ही सब्जियों की नर्सरियों, फलों के बागों को बाड़ लगाकर और कवर करके सुरक्षित करने के लिए कहा गया है. इस दौरान उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है. बचाव के लिए सभी पशुओं को शेड के अंदर रखने को कहा गया है.

Tags: Bay of Bengal Cyclone, Cyclone, Heavy Rainfall, Northeast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे