Karnataka Assembly Election Results: जानिए शुरुआती रुझानों में किसका पलड़ा भारी, बीजेपी आगे या कांग्रेस मारेगी बाजी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मतगणना शुरू होने के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर.
शुरुआती रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है.
वहीं कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है.

बेंगलुरू. कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब शनिवार को मतगणना शुरू हो गई है. मतगणना शुरू होने के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी 87 सीटों पर आगे दिख रही है. वहीं कांग्रेस ज्यादा पीछे न रहते हुए 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं बात की जाए जेडीएस की तो पार्टी 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य भी 1 सीट पर आगे चल रहे हैं.

तरे हैं. इस सीट पर कुछ ही देर में परिणामों की घोषणा हो सकती है. बोम्मई बीजेपी के टिकट पर चौथी पर चुनावी दंगल में उतरे हैं. 2008 से सीएम बोम्मई लगातार 3 जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके हैं और अब चौथी बार वे जीत की तरफ देख रहे हैं. हालांकि अब ये देखना होगा कि कांग्रेस और जेडीएस कोई करामात यहां पर दिखाएंगे या नहीं.

Tags: Karnataka assembly election, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे