
मो. महमूद आलम/ नालंदा.इनदिनों बिहार का कई ज़िला भीषण गर्मी की चपेट में है. जिनमें नालंदा भी शामिल है. इसी को लेकर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कई जिलों को प्रपत्र जारी कर सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव करते हुए. छोटे बच्चों के स्वास्थ को देखते हुए कक्षा 1 से 5वीं तक को दो दिनों के लिए छुट्टी दे दी है. ज़िले में गर्मी लगातार बढ़ रही है, जिससे इंसान का शरीर झुलसने लगा है. और जन जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है. लोग ज़रूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं. 10 से 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.
आपको बता दें कि ज़िला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि नालंदा भीषण गर्मी की चपेट में है. जिससे लू मारने की प्रबल संभावना है. बच्चों के जीवन एवं स्वास्थ की रक्षा के उद्देश्य से सभी कोटि के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक सुबह 6:30 से 10 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन 13 और 14 सभी निजी और सरकारी विद्यालय के 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टी है. वहीं, मौसम विभाग पटना ने कहा कि अगले दो दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकता है.
आज नालंदा का तापमान सुबह 9 बजे 37°C से शाम 4 बजे तक 41°C था. उसके बाद शाम ढलते हुए अभी 39°C है. वैसे लोग सड़कों पर सर के उपर छाता और प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतलें और गन्ना स्टॉल पर जूस पीते देखे जा सकते हैं. ज़िले का अधिकतम तापमान इस बार 45°C तक पहुंच चुका है. ऐसे में नालंदा सीएस डॉ.अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को गर्मी से बचने के लिए घरों में रहें तो ज़्यादा बेहतर है. बहुत ज़्यादा ज़रूरी हो तो छाता या फिर सर ढकने के लिए कौटन कपड़ा और बोतल में पानी जरूर लेकर निकलें और फ्रिज का पानी बाहर से आने के बाद न पिएं और घर पर आम, बेल या फिर ठंडा फ़ल ज़रूर खाएं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 21:22 IST








