
शिखा श्रेया/रांची. सीबीएसई ने आज 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है और रिजल्ट की घोषणा के साथ ही रांची सिटी टॉपर जससिमरन कौर की खुशी सातवें आसमान पर है.क्योंकि उन्होंने पूरी रांची मैं अपने मेहनत के बदौलत अपनी सफलता का परचम लहराया है. जससिमरन ने आर्ट्स में 97.8% लाकर अपने आईएएस बनने के सपने की ओर एक कदम और बढ़ा लिया है. जससिमरन ने मेकॉन स्थित जेवीएम श्यामली स्कूल से पढ़ाई कि व आगे यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है.
जससिमरन ने न्यूज 19 लोकल से खास बातचीत की और बताया, काफी मेहनत की थी तो उम्मीद था कि रिजल्ट अच्छा होगा पर टॉप होने की उम्मीद नहीं थी.मैंने एनसीईआरटी की किताबें बहुत अच्छे से पढ़ी थी.अधिकतर फोकस मेरी एनसीईआरटी की किताबें पर ही थी. साथ ही लगातार रिवीजन , मॉक टेस्ट और आंसर राइटिंग स्किल पर खासा ध्यान दिया. मैंने मेहनत तो की लेकिन इस सफलता का श्रेय भगवान, माता पिता और परिवार के सारे सदस्य को जाता है.जिन्होंने इस दौरान मुझे काफी सपोर्ट किया.
टीचर्स की बातों को बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज
जससिमरन बताती है, टॉपर बनने में जो सबसे अहम भूमिका रही वह है टीचर की बातें.मैंने टीचर के एक-एक बातों को अपने पढ़ाई के दौरान अमल किया है.साथ ही मेरे पिताजी भी गुरु नानक स्कूल में टीचर है.उन्होंने भी मुझे काफी गाइड किया व खास कर आंसर राइटिंग स्किल पर उन्होंने काफी जोर दिया. स्कूल में टीचर जो भी कुछ बताते या कुछ कमी रहती तो उस पर खासा ध्यान दिया करती थी और कोशिश करती कि वह गलती दुबारा न हो.
आपके शहर से (रांची)
एनसीईआरटी की किताबों पर किया ध्यान केंद्रित
जससिमरन आगे बताती है, मैंने एनसीईआरटी की किताबों को रगड़-रगड़ कर पढ़ा है.शायद ही कोई ऐसा लाइन हो जिसको मैंने कई बार ना पढ़ा हो.एनसीआरटी किताब काफी अहम भूमिका निभाती है.बच्चों को चाहिए कि एनसीईआरटी किताब को किसी भी हाल में इग्नोर ना करें व जितना हो सके उतनी बार पढ़े.पढ़ने के बाद लगातार रिविजन, मॉक टेस्ट और खासकर सीबीएसई के पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करें साथ में सीबीएसई के सैंपल पेपर को भी सॉल्व करना जरूरी है.
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम ने किया मोटिवेट
जससिमरन बताती है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का परीक्षा पर चर्चा मुझे काफी मोटिवेट करती थी.उनके कहे गए शब्द मुझे बहुत अच्छे लगते थे जो मुझे मोटिवेट करते थे.इसके साथ ही टीवी पर एक दो शो जैसे शेर ए पंजाब और राधा कृष्ण देखती थी. साथ ही हर दिन स्कूल से 1 बजे तक घर आती थी और फिर पढाई में लग जाती थी. हर दिन 6-7 घंटे की पढ़ाई की. इस दौरान कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है साथ मे डेडिकेशन, हार्डवर्क का कोई विकल्प नहीं.
आईएएस बनाना चाहती है जससिमरन
जससिमरन बताती है कि मैं आईएएस बनना चाहती हू और मेरी प्रेरणा सृष्टी जयंती देशमुख हैं. उनका बोलने का तरीका से लेकर उनकी पर्सनालिटी मुझे बेहद प्रभावित करती है. उनको देखकर मेरे अंदर आईएएस बनने की भावना जागी.आगे मुझे यूपीएससी की तैयारी करनी है और अपने सपने को पूरा करना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 21:22 IST








