Mahasamund News: इस दुकान में मिलती है स्पेशल आलूचाप और मंगोड़ी, पूर्व CM से लेकर सांसद तक स्वाद के दीवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामकुमार नायक/महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर के नेहरू चौक के समीप सुंदरचाप सेंटर की आलूचाप काफी फेमस है. दुकान पर मुंगोड़ी, समोसा, ब्रेड चाप, प्याजी बड़ा, कचौड़ी मिलती है. चटनी भी 4 – 5 प्रकार के परोसी जाती है, जिसमें दही चटनी, टमाटर चटनी, मीठा, हरी चटनी मिलती है. दुकान पर आलूचाप और मुंगोड़ी प्रेमियों की भीड़ उमड़ती है.

सुंदरचाप सेंटर के संचालक शुभम साहू ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 32 सालों से नेहरु चौक पर लगती है. दुकान पहले शुभम के पिता सुंदर लाल साहू संचालित करते थे. अब दुकान की बागडोर शुभम ने संभाली है. शुभम ने बताया कि नाश्ता प्रति प्लेट 25 रुपए है. जिसमें साफ सफाई के साथ बेस्ट क्वालिटी का नाश्ता और अलग-अलग प्रकार की चटनी मिलती है.

रोजाना पहुंचते हैं 200-250 लोग

आलूचाप और मंगोड़ी के शौकीन दूर-दूर से इसका स्वाद लेने आते हैं. शुभम साहू ने बताया कि दुकान पर मंगोड़ी व चाप के साथ टमाटर, धनिया की चटनी परोसी जाती है. इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. रोजाना 4 – 5 प्रकार की चटनी बनाई जाती है. दुकान सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है. इस बीच ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता है. दुकान पर गरमा-गरम नाश्ता मिलता है. रोजाना करीब 200-250 लोग दुकान पर नाश्ते के लिए पहुंचते हैं.

विधायक और सांसद आते हैं दुकान पर

सुंदरचाप सेंटर में मिलने वाले नाश्ते के दीवाने आम लोगों के अलावा बड़े-बड़े नेता भी हैं. महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के अलावा सूबे के सांसद चुन्नीलाल साहू भी यहां बनने वाली मंगोड़ी और आलू चाप को बेहद पसंद करते हैं. सांसद जब भी इस नाश्ता सेंटर में पहुंचते है तो आम लोगों के जैसे सड़क किनारे बड़े ही सरल भाव से नाश्ता करते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं मंगोड़ी के दिवाने

सुंदरचाप सेंटर महासमुंद शहर के हृदय स्थल नेहरु चौक पर है. इसी चौक से कांग्रेस भवन भी लगा है जहां बड़े-बड़े नेताओं का आने जाने का सिलसिला बना रहता है. दुकान संचालक शुभम साहू ने बताया की इनके पिता बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी जब भी महासमुंद के लिए जाते थे तो वे रेस्ट हाऊस में सुंदर चाप सेंटर की मंगोड़ी बड़े चाव से खाते थे. इसके अलावा घर वापस लौटते समय मंगोड़ी जरुर पार्सल भी करवाते थे.

Tags: Chhattisagrh news, Latest hindi news, Mahasamund News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे