CBSE 10th Result 2023: अजमेर रीजन में 97.27% छात्र पास, 12वीं से बेहतर रहा रिजल्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजमेर. सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने 12 मई दोपहर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें अमेजर रीजन के 97.27 फीसदी छात्र पास हुए. सीबीएसई की परीक्षा में शामिल हुए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. स्कूलों ने छात्रों को डिजीलॉकर पर 10वीं की मार्कशीट चेक करने का विकल्प दिया है. इसमें 6 अंकों का सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा. डिजीलॉकर के माध्यम से सीबीएसई 10वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा में 10वीं में कुल 93.12% बच्चे पास हुए हैं. परीक्षा में 94% लड़कियां और 92% लड़के पास हुए. वेबसाइट के मुताबिक, JNV का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा. सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 2.05% स्टूडेंट्स ने 95 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए.  इसमें पहले स्थान पर त्रिवेंद्रम रीजन है. 10वीं में त्रिवेंद्रम ने 99.91 के साथ टॉप किया है.

आपके शहर से (अजमेर)

त्रिवेंद्रम रीजन ने किया टॉप
इस एग्जाम के लिए 21,86,940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा में 16 लाख छात्र शामिल हुए थे. स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 93.12% हैं. इस साल 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी. इस परीक्षा में त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है. बेंगलुरु 99.18% के साथ दूसरे स्थान पर है. चेन्नई 99.14% के साथ तीसरे स्थान पर, अजमेर 97.27% के साथ चौथे स्थान पर और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है.

Tags: Ajmer news, CBSE 10th Class Result, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे