Linda Yaccarino: लिंडा याकारिनो बन सकती हैं ट्विटर की अगली सीईओ, जानिए कितने पढ़े लिखे होते हैं ट्विटर के CEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. Linda Yaccarino: लिंडा याकारिनो का नाम इस समय हर किसी की जुबान पर है. इसका कारण है एलन मस्क का ट्विटर के सीईओ (CEO) पद को छोड़ने का ऐलान और ट्विटर के नए सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो के नाम की चर्चा. बता दें कि ट्विटर में सीईओ का पद काफी समय से खाली चल रहा है. जिसके लिए एलन मस्क को योग्य सीईओ की तलाश थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि जिन लिंडा याकारिनो की चर्चा है वो कितनी पढ़ी लिखी हैं.

बता दें कि लिंडा याकारिनो एनबीसी यूनिवर्सल की प्रमुख​ हैं. लिंडा के पास पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशन्स की डिग्री है. याकारिनो मूल रूप से इटैलियन मूल की हैं और न्यूयॉर्क में अपने परिवार के साथ रहती हैं. लिंडा की शादी क्लाउड पीटर माद्राजो से हुई है. याकारिनो के दो बच्चे क्रिश्चियन और मैथ्यू हैं. 59 साल की लिंडा NBC यूनिवर्सल मीडिया LLC में ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप्स की चेयरमैन हैं. वे लीनियर, डिजिटल, स्ट्रीमिंग, समेत सभी ऐडवर्टाइजिंग बिजनेस संभालती हैं.

पराग अग्रवाल 
27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदा था. इसके बाद मस्क ने कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाल दिया था. इनमें CEO पराग अग्रवाल भी शामिल थे. पराग, राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं. पराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है और ट्विटर का सीईओ बनने से पूर्व उन्होंने 10 सालों तक ट्विटर में अपनी सेवाएं दी थीं. पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बनने के पहले जैक डार्सी में सीईओ थे.

ये भी पढ़ें-
School Education: ‘स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लॉक’ योजना की शुरुआत, 5 साल में पूरा होगा काम
Board Exam Result: नक्सली दंपती की बेटी ने पास की 10वीं बोर्ड परीक्षा, डॉक्टर बनने की है ख्वाहिश

Tags: Career Tips, Job news, Womens Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे