CBSE Board 10th Result 2023 Declared: सीबीएसई बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CBSE Board 10th Result 2023 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 12 मई को कक्षा 12वीं के साथ कक्षा 10वीं का भी रिजल्ट (CBSE Board 10th Result 2023) जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE Board Result) चेक कर सकते हैं. CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू हुई थी.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/ के जरिए अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th Result 2023) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th Result) देख सकते हैं. इस साल कुल पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 21,86,940 है. कुल उम्मीदवारों में से पंजीकृत लड़कियों और लड़कों की संख्या क्रमश: 9,39,566 और 12,47,364 है. CBSE भारत में 7240 केंद्रों पर CBSE 10वीं की परीक्षा आयोजित किया था.

CBSE 10वीं के नतीजे विभिन्न आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे, जिनमें results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, और digilocker.gov.in शामिल हैं. ऑनलाइन विकल्पों के अलावा, छात्र उमंग ऐप, डिजिलॉकर ऐप, SMS सेवा, IVR और परीक्षा संगम के माध्यम से भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं.

CBSE Board 10th Result 2023 ऐसे करें चेक
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CBSE Board 10th Result 2023 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका CBSE Board 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
CBSE Board 10th Result 2023 चेक करें और इसे सेव करें.

ये भी पढ़ें…
सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

Tags: Cbse, CBSE 10th Class Result, CBSE board results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे