
CBSE Board 10th Result 2023: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. सीबीएसई ने 11 बजे के तक़रीबन 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था. वहीं 10वीं कक्षा के नतीजे 1:30 बजे के क़रीब जारी किए गए हैं. फिलहाल हम आपको बताने जा रहे हैं कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कहां और कैसे चेक किया जा सकता है.
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर आप चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.
- cbse.gov.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
डिजीलॉकर पर भी मिलेगा रिज़ल्ट
इसके अलावा डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी छात्र अपने रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. डिजीलॉकर से रिज़ल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद सीबीएसई टैब पर जाकर अपनी कक्षा दर्ज करनी होगी और नाम, जन्मतिथि, कैटिगरी, ईमेल ID आधार नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर रिजल्ट देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें-
CBSE 10th Board Result 2023 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 93% पास, यहां करें चेक
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Board Results, CBSE board results
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 13:56 IST








